88 साल की उम्र में बॉलीवुड के इस अभिनेता ने उठाया बड़ा कदम, बदल डाला अपना नाम
88 साल की उम्र में बॉलीवुड के इस अभिनेता ने उठाया बड़ा कदम, बदल डाला अपना नाम
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र अपने अभिनय से लोगों को हमेशा ही सरप्राइज करते दिखाई दिए हैं। एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा किया, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। 88 वर्षीय में धर्मेंद्र ने अपना नाम बदल डाला है। ये बात तब सामने आई जब 9 फरवरी को शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' फिल्म थिएटर्स में रिलीज हुई। 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' फिल्म में धर्मेंद्र ने शाहिद कपूर के दादा जी का किरदार निभाया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहिद और कृति की फिल्म में धर्मेंद्र को धर्मेद्र सिंह देओल के नाम से क्रेडिट दिया गया है। बता दें कि, धर्मेंद्र का बचपन का नाम धरम सिंह देओल था। हालांकि, अब तक धर्मेंद्र ने स्वयं नाम बदलने की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। ना ही कहीं अपने नाम को बदल दिया है। इस फिल्म से पहले धर्मेंद्र अपने नाम के आगे या पीछे कोई भी सरनेम नहीं लगाते थे। उनका जन्म पंजाब में सिर्फ किशन सिंह देओल और सतवंत कौर के घर हुआ था।

प्राप्त एक रिपोर्ट के अनुसार, धर्मेंद्र के पिता एक हेडमास्टर थे, जबकि उनकी मां एक हाउसमेकर थीं। धर्मेंद्र ने जब में मुंबई आकर अभिनय सफर आरम्भ किया, तो अपना मिडिल और सरनेम हटा दिया। वहीं अब एक्टिंग डेब्यू के 64 वर्ष पश्चात् उन्होंने अपने नाम के साथ सिंह और देओल क्यों लगाया, इसका जवाब सिर्फ वही दे सकते हैं। 

बॉलीवुड की बस इन 2 अदाकाराओं को पार्टी के लिए अपने घर बुला सकते हैं शाहिद कपूर, खुद किया खुलासा

आमिर खान के होते हुए भी खुद प्रोड्यूसर क्यों बनीं किरण? खुद किया ये खुलासा

'सस्ती करीना कपूर', इस अदाकारा को लेकर बोला एल्विश यादव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -