कहीं झमाझम बारिश, तो कहीं लू का कहर ! अप्रैल में दोहरा रूप दिखा रहा मौसम, जानिए अपने राज्य का हाल
कहीं झमाझम बारिश, तो कहीं लू का कहर ! अप्रैल में दोहरा रूप दिखा रहा मौसम, जानिए अपने राज्य का हाल
Share:

नई दिल्ली: अप्रैल का पहला हफ्ता भी पूरा नहीं हुआ है और देश के कई हिस्सों में गर्मी ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। लंबे समय से शुष्क मौसम की स्थिति के कारण तापमान सामान्य से कहीं अधिक बढ़ गया है। दक्षिण, मध्य और पूर्वी राज्यों के कई हिस्से अत्यधिक गर्मी की चपेट में हैं। आने वाले 2-3 दिनों तक इन क्षेत्रों में लू का प्रकोप जारी रहने की संभावना है।

दिल्ली में राहत, तेज हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज:

दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से बादलों की आवाजाही बनी हुई है। आज यानी 5 अप्रैल को भी दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं, तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी की संभावना भी बनी हुई है। तापमान की बात करें तो आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वीकेंड पर भी दिल्ली में दिन के समय तेज़ सतही हवाएं चलने के आसार हैं। इससे मौसम सुहावना बना रहेगा।

लखनऊ में गर्मी का कहर:

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मौसम के तेवर देखने को मिल सकते हैं। आज लखनऊ में आसमान साफ रहेगा। आज यहां का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक जा सकता है। हालांकि अगले दो दिन तापमान में एक डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है।

बारिश की संभावना:

मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी, स्काईमेट के मुताबिक, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नागालैंड में हल्की से मध्यम बारिश संभव है और मणिपुर मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग जगहों पर बारिश संभव है। वहीं, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। केरल में भी हल्की बारिश की संभावना है।

लू का प्रकोप:

इसके अलावा, उत्तर-पश्चिमी और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, रायलसीमा और तटीय आंध्र प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में लू का प्रकोप देखने को मिल सकता है।

तिहाड़ जेल से केजरीवाल के बाद अब मनीष सिसोदिया ने लिखा पत्र, स्वतंत्रता सेनानियों से की अपनी कैद की तुलना !

20 घंटे की मशक्कत के बाद बोरवेल से सुरक्षित निकाला गया 2 साल का बच्चा

राहुल गांधी भी हुए पीएम मोदी की इस योजना के मुरीद, अपनी जेब से निवेश किए लाखों रुपए

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -