हैरतंअगेज! 12 साल के लड़के ने 5 वर्षीय बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, मचा हड़कंप
हैरतंअगेज! 12 साल के लड़के ने 5 वर्षीय बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, मचा हड़कंप
Share:

खूंटी: झारखंड के खूंटी जिले से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 12 वर्षीय लड़के ने 5 वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार किया है। शनिवार को तोरपा थाना इलाके में हुई इस घटना से जिले भर में हड़कंप मच गया है। मंगलवार को पुलिस ने यह खबर दी कि लड़की अपने घर के पास एक दुकान से कोल्ड ड्रिंक खरीदने गई थी, जब वहां अकेले रहने वाले लड़के ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

वही इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने दावा किया कि लड़के को रविवार को पकड़ लिया गया तथा पूछताछ के चलते उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उन्होंने कहा कि लड़के को रिमांड पर रांची के किशोर गृह भेज दिया गया है।

वही झारखंड में पिछले वर्ष मतलब की 2021 में दुष्कर्म के मामलों में 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इस बात का खुलासा राष्ट्रिय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों से हुआ है। NCRB के आंकड़ों के अनुसार, 2020 के मुकाबले 2021 में झारखंड में दुष्कर्म के मामलों में 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2020 में जहां दुष्कर्म के 1368 मामले सामने आए थे, वहीं 2021 में यह संख्या बढ़कर 1671 तक पहुंच गया। इसके बाद प्रदेश में रेप का सिलसिला रुक नहीं रहा है। 

शर्मनाक! 65 वर्षीय सास के साथ दामाद ने किया दुष्कर्म, चाकू की नोंक पर किया अप्राकृतिक कृत्य

फंदे से झूली बास्केटबॉल की ये राष्ट्रीय खिलाड़ी, सुसाइड नोट से गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

अनोखी चोरी! चोरों ने पहले चुराया बुलडोजर, फिर उसी से उखाड़ा ATM, फिर जो हुआ...

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -