अनोखी चोरी! चोरों ने पहले चुराया बुलडोजर, फिर उसी से उखाड़ा ATM, फिर जो हुआ...
अनोखी चोरी! चोरों ने पहले चुराया बुलडोजर, फिर उसी से उखाड़ा ATM, फिर जो हुआ...
Share:

सांगली: देश में कई प्रदेशों में जिस बुलडोजर का उपयोग दोषियों पर कार्रवाई के लिए हो रहा है, उसी बुलडोजर का उपयोग कर कुछ चोर एक पूरा एटीएम उखाड़ ले गए। घटना महाराष्ट्र के सांगली जिले की मिरज तालुका की है। यह पूरा मामला CCTV कैमरे में कैद हुआ है, जिसमें आगरा चौक पर लगे एक्सिस बैंक के ATM बूथ का दरवाजा बुलडोजर के माध्यम से तोड़ते हुए और ATM ​​उखाड़ते हुए देखा जा सकता है।

वही तहकीकात में सामने आया है कि चोरों ने पहले एक JCB को पेट्रोल पंप से चुराया तथा फिर इसकी मदद से ATM को उखाड़ा। उन्होंने पूरे ATM रूम को भी तहस-नहस कर डाला। खबर के अनुसार, घटना के समय ATM में 27 लाख रुपए थे। हालांकि, सांगली पुलिस को घटना वाली जगह से कुछ दूरी पर कैश बॉक्स जब्त हुए हैं। चोरों ने उसे तोड़ने की कोशिश की थी, किन्तु वे कैश निकालने में सफल नहीं रहे।

वही चोरी की इस अजीबोगरीब हरकत को देख पुलिस के भी होश उड़ गए। यह देश का ऐसा प्रथम मामला है, जहां बुलडोजर के सहारे ATM की चोरी हुई है। CCTV फुटेज में नजर आ रहा है कि एक व्यक्ति ATM बूथ के भीतर जाता है। फिर वह बाहर चला जाता है। तत्पश्चात, अचानक JCB सीधे ATM बूथ में घुसते दिखाई दे रही है। इस घटना के कई घंटे बाद पुलिस को इसकी खबर प्राप्त हुई तथा मामले में पड़ताल आरम्भ हुई। विशेष बात यह है कि ATM सेंटर के बाहर न CCTV कैमरे लगाए गए थे तथा न ही कोई गार्ड था। कैश भी प्रातः ही डाला गया था। ऐसे में माना जा रहा है कि इसमें किसी ऐसे व्यक्ति का हाथ है, जिसे रूपये डालने की जानकारी थी। ATM को उठाने के बाद अपराधियों ने उसे बुलडोजर से ही 3 भागों में तोड़ा तथा फिर उसमें रखा कैश बॉक्स उड़ा कर गायब हो गए। पुलिस को प्रातः लक्ष्मी रोड पर मशीन जब्त हुई।

यमन में भारत के हूती विद्रोहियों के कब्जे से 6 देशों के 14 नागरिकों को छुड़ाया, नाविक मुनव्वर बोला - 'PM मोदी का आभार'

खेल जगत में पसरा मातम, भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान दुनिया को कहा अलविदा

4 जून से हरियाणा में होगा खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -