विधानसभा उपचुनाव: गोला गोकर्णनाथ सीट से भाजपा ने अमन गिरि‍ को दिया टिकट
विधानसभा उपचुनाव: गोला गोकर्णनाथ सीट से भाजपा ने अमन गिरि‍ को दिया टिकट
Share:

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लखीमपुर खीरी की गोला गोकर्णनाथ सीट से पार्टी के दिवंगत MLA अरविंद गिरि के बेटे अमन गिरि को टिकट दिया है। बीते दिनों अरविंद गिरि के देहांत के कारण ही यह सीट रिक्त हुई थी। इस सीट पर पिछले चुनाव में अरविंद गिरि को टक्‍कर देने वाले विनय तिवारी को समाजवादी पार्टी (सपा) ने दूसरी बार मौका दिया है। इस सीट पर वोटिंग तीन नवम्‍बर को होगी। 

53 साल के विनय तिवारी 2017 के विधानसभा चुनाव में भी इस सीट से भाजपा के प्रत्याशी थे। उस चुनाव में भी भाजपा उम्‍मीदवार रहे अरविंद गिरि ने उन्‍हें पराजित किया था। वर्ष 2012 में परिसीमन के बाद बनी 139 गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर पहली दफा हुए चुनाव में सपा की तरफ से विनय तिवारी ने जीत दर्ज की थी। विनय साल-2000 में खुद और साल-2006 में पत्नी रेखा तिवारी को नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ा चुके है, किन्तु उन्हें शिकस्त मिली थी। इस साल सम्‍पन्‍न हुए विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा के अरविंद गिरि ने विनय तिवारी को 29294 वोटों के अंतर से मात दी थी। 

गोला गोकर्णनाथ सीट से भाजपा के विधायक रहे अरविंद गिरि का देहांत 6 सितम्‍बर को दिल का दौरा पड़ने से हो गया था। अरविंद की तबीयत खराब होने पर परिवार के सदस्‍य उन्‍हें लखनऊ ले जा रहे थे। इसी बीच रास्‍ते में हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। अरविंद गिरि अपने पीछे एक बेटा अमन और दो बेटी छोड़ गए थे। दोनों बेटियों का विवाह हो चुका है। एक बेटी सेना में अफसर है। अमन गिरि के बारे में बताया जाता है कि वह अब तक सियासत से दूर रहे हैं। 

'भारतीय वायुसेना' पर आज आसमान में गरजेंगे 80 लड़ाकू विमान

ईरान के बाद भारत में शुरू हुआ 'हिजाब' का विरोध, महिला डॉक्टर ने काटे अपने बाल

'एयरफोर्स में जल्द होगी महिला अग्निवीरों की भर्ती..', वायुसेना दिवस पर बोले एयर मार्शल वीआर चौधरी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -