असम पुलिस के साथ मुठभेड़ में मेरठ के दो कुख्यात गौतस्कर ढेर, आतंकी संगठनों से भी थे ताल्लुक
असम पुलिस के साथ मुठभेड़ में मेरठ के दो कुख्यात गौतस्कर ढेर, आतंकी संगठनों से भी थे ताल्लुक
Share:

गुवाहाटी: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के अंतरराष्ट्रीय गौ तस्कर भाई, अकबर बंजारा और सलमान असम में हुए एनकाउंटर में ढेर कर दिए गए हैं। दोनों को 13 अप्रैल को मेरठ पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद असम पुलिस इन्हें अपने साथ ले गई थी। अब खबर सामने आ रही है कि इन दोनों गो-तस्करों की सोमवार देर रात गोली लगने से मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि सोमवार (18 अप्रैल 2022) रात दोनों ने पुलिस की गिरफ्त से भागने का प्रयास किया। इसी दौरान एनकाउंटर में इन्हें पुलिस की गोली लग गई। कुछ रिपोर्टस बता रही है कि बंजारा गैंग ने इन्हें छुड़ाने के लिए पुलिस वाहन पर हमला कर दिया था। जवाबी में कार्रवाई में दोनों तस्करों को गोली लगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अकबर बंजारा पर असम पुलिस ने 2 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। 

असम पुलिस ने बताया है कि हमला देर रात 1.30 बजे किया गया। दोनों आरोपितों को पुलिस जोमदुआर क्षेत्र में संकोश नदी के पास लेकर जा रही थी, ताकि तस्करी करने वाले रास्तों की शिनाख्त हो सके। मगर तभी पुलिस वाहन पर फायरिंग हुई। पुलिसकर्मी फौरन जवाबी कार्रवाई के लिए अपनी गाड़ी से बाहर आए। असम पुलिस ने आरोपितों को पकड़ने के लिए 10-12 मिनट तक फायरिंग की। इसी दौरान दोनों गो-तस्कर गोलीबारी का शिकार हो गए। पुलिस जब तक उन्हें लेकर अस्पताल पहुँची तब तक दोनों दम तोड़ चुके थे। पुलिस को मौके से एक-47, 2 मैग्जीन और 28 कारतूस मिले हैं। पुलिस ने बताया है कि इन आरोपियों के संबंध आतंकी संगठनों और पाकिस्तानी एजेंसी ISI से भी थे। 

फिल्मी स्टाइल में किया लड़की को किडनैप, एक्शन में आई पुलिस

मंगेतर को मिलने बुलाया और बोली- 'आंखें बंद करो, सरप्राइज दूंगी...', फिर जो हुआ जानकर काँप उठेगी रूह

लखनऊ में सपा नेता की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों ने अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -