बलात्कार कर गला काटने की कोशिश, लड़की को बैग में भरकर जंगल में फेंका, आरोपी गिरफ्तार
बलात्कार कर गला काटने की कोशिश, लड़की को बैग में भरकर जंगल में फेंका, आरोपी गिरफ्तार
Share:

गुवाहाटी: असम के कछार जिले से एक हैरतअंगेज़ मामला सामने आया है। असम पुलिस ने 26 वर्षीय एक शख्स को अरेस्ट भी किया है। उस पर आरोप है कि उसने एक नाबालिग लड़की का किडनैप किया और फिर उसका बलात्कार करके गला काटने का प्रयास किया और फिर बैग में पैक करके जंगल में मरने के लिए फेंक दिया। हैरान करने वाली बात यह है कि वह पुलिस को शुरुआत में यह दावा करता रहा कि वह लड़की उसकी प्रेमिका है। लड़की इस समय अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह घटना 3 अक्टूबर की है। किसी और के साथ दुर्गा पूजा पंडाल में जाने के बाद आरोपी नाबालिग से गुस्सा हो गया था। आरोपी को पुलिस ने 6 अक्टूबर को अरेस्ट किया था। हालांकि पुलिस का कहना है कि परिजनों ने आरोपी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। लड़की को अस्पताल में एडमिट किया गया है, जहां वह जिंदगी की जंग लड़ रही है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की के परिवार ने आरोप लगाते हुए कहा है कि गिरफ्तार किए गए युवक ने दरिंदगी के बाद उसे एक बैग में पैक किया और जंगल में फेंक दिया। किन्तु वह हमले से बच गई, खुद को बैग से मुक्त किया और फटे हुए कपड़ों के साथ घर लौटी। इस समय लड़की का सिलचर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस में दर्ज FIR के मुताबिक, लड़की के परिवार ने कहा है कि वह 3 अक्टूबर को एक दुर्गा पूजा पंडाल में गई और घर नहीं लौटी। उन्होंने 4 अक्टूबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पहले की दोस्ती फिर उसी का दोस्तों से करवाया गैंगरेप, मामला जानकर काँप उठेगी रूह

यूपी में चलती कार में BTech की छात्रा का बलात्कार, पीड़िता को नहर किनारे फेंककर आरोपी फरार

एक ऐसे रेपिस्ट की कहानी जिसे 200 औरतों ने दी थी दर्दनाक मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -