हिन्दू युवक को मिली ईसाई लड़की से प्यार करने की सजा, 4 चर्चों की भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला
हिन्दू युवक को मिली ईसाई लड़की से प्यार करने की सजा, 4 चर्चों की भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला
Share:

गुवाहाटी: असम के लखीमपुर जिले से एक हिंदू लड़के की निर्मम हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। हत्या भी केवल इसलिए की गई, क्योंकि युवक एक ईसाई लड़की से प्यार करता था। यह मामला कोइलामारी बलिजन (Koilamari Balijan) क्षेत्र का है। 23 वर्षीय युवक बिकी बिशाल (Biki Bishal) की लाश 12 सितंबर 2022 को एक पेड़ से लटकी हुई पाई गई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, जनजातीय युवक बिकी बिशाल, एक क्रिस्चियन लड़की से प्यार करता था और बिना धर्म परिवर्तन किए उससे विवाह करना चाहता था। इसको लेकर कट्टरपंथी ईसाइयों की भीड़ ने लड़के की हत्या कर दी और बाद में उसकी लाश एक पेड़ से लटका दी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, असम के लखीमपुर जिले में स्थित 4 चर्चों के ईसाई कार्यकर्ताओं ने इस पूरे हत्याकांड को अंजाम दिया। इन्हीं लोगों ने बिकी बिशाल को उसके घर से घसीटते हुए बाहर निकाला और पीट-पीट कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। मानवाधिकार संस्था Legal Rights Observatory ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए पुलिस और स्थानीय अधिकारियों को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा है। बिकी बिशाल और ईसाई समुदाय की लड़की एक-दूसरे से प्रेम करते थे और विवाह करना चाहते थे। लड़की भी बिकी बिशाल के घर पर रहने के लिए अपनी मर्जी से गई थी।

बताया जा रहा है कि जैसे ही स्थानीय चर्च के कार्यकर्ताओं को इस संबंध में पता चला, वह बिशाल के घर के बाहर जमा हो गए और उसे अंजाम भुगतने की धमकी दी। ईसाई कार्यकर्ताओं ने लड़की को उसके घर से बाहर निकाला और लड़के को ईसाई धर्म अपनाने या फिर युवती के साथ सभी रिश्ते तोड़ने के लिए कहा। जब बिशाल ने धर्मान्तरण से इनकार कर दिया, तो आक्रोशित भीड़ ने उसके घर में तोड़फोड़ की और बेरहमी से पीट-पीट कर उसे मौत के घाट उतार दिया। बाद में लड़के की लाश पेड़ से लटकी हुई मिली। पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर 20000 रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार

इस वजह से नदी में गिरी थी बस, आर्मी मैन ने किया खुलासा

सरकारी समोसा बना हेड कांस्टेबल के गले की हड्डी, ऑनलाइन पेमेंट करने पर हुआ यह खुलासा

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -