ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर 20000 रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार
ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर 20000 रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार
Share:

रीवा से विष्णुकांत शर्मा की रिपोर्ट 

रीवा। फरियादी श्री राजेश यादव पिता श्री रमेश यादव के भाई श्री सुरेश यादव की दिनांक 18.08.2022 को पानी में डूबकर मृत्यु हो गई थी। शासन द्वारा पानी से डूबने पर मृत्यु होने पर परिजनों को ₹4,00,000 राहत राशि दिए जाने का प्रावधान है, जिसके लिए डॉक्टर के द्वारा बनाई गई पीएम रिपोर्ट की आवश्यकता होती है। 
     
डॉक्टर प्रशांत तिवारी ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर रामपुर नैकिन द्वारा पीएम रिपोर्ट नहीं बनाई जा रही थी और पीएम रिपोर्ट तैयार कर देने के बदले रिश्वत की राशि ₹50,000 की मांग की जा रही थी। फरियादी ने आज दिनांक 14.09.2022 को प्रथम किस्त 20,000/- रू. आरोपी डॉक्टर श्री प्रशांत तिवारी  को  देने गया तो डॉक्टर द्वारा प्रमोद कुशवाहा जो कि डॉक्टर के घर पर खाना बनाता है उसको देने को कहा जैसे ही फरियादी प्रमोद कुशवाहा को रुपए दीया तभी इओडब्ल्यू की टीम ने आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।  

आरोपी डा0 प्रशांत तिवारी ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर रामपुर नैकिन एवं प्रमोद कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया गया एवं माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। रीवा ईओडब्ल्यू टीम के निरीक्षक अरविंद दुबे, निरीक्षक मोहित सक्सेना, निरीक्षक प्रवीन चतुर्वेदी, उपनिरीक्षक सीएल रावत, उपनिरीक्षक  आशीष मिश्रा, उपनिरीक्षक अभिषेक पांडे, उपनिरीक्षक गरिमा त्रिपाठी, एएसआई (एम) संतोष पांडे, प्रधान आरक्षक सत्यनारायण मिश्रा, प्रधान आरक्षक पुष्पेंद्र पटेल, आरक्षक घनश्याम त्रिपाठी, आरक्षक धनंजय अग्निहोत्री, महिला आरक्षक पूर्णिमा सिंह, प्रधान आरक्षक चालक ओंकार शुक्ला, आरक्षक चालक संतोष मिश्रा" की सराहनीय भूमिका रही।

शरीर में गांठ हो सकती है लिम्फोमा कैंसर, जानिए इसके लक्षण

पितृपक्ष में क्या है बोधगया का महत्व, जानिए क्यों जरुरी है बोधि वृक्ष को करना नमन

पितरों की याद में यहाँ लगाए जाते हैं पौधे, पूरे MP में है मशहूर

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -