शादी के बाद इंडस्ट्री से दूरी बनाने वाली असिन जानिए अब है कहाँ
शादी के बाद इंडस्ट्री से दूरी बनाने वाली असिन जानिए अब है कहाँ
Share:

बॉलीवुड एक्ट्रेस असिन जिन्होंने  बॉलीवुड की हिट फिम 'गजनी' से प्रसिद्धि हासिल की थी जिसके बाद उन्हें काफी पहचाना जाने लगा। यही असिन आज अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। बॉलीवुड एक्ट्रेस असिन का जन्म 26 अक्टूबर 1985 को केरल के कोच्चि में हुआ था। असिन ने अपने करियर की शुरुआत एक एड फिल्मों से की थी और बॉलीवुड में उन्होंने आमिर खान के साथ डेब्यू किया था और तभी से वो बॉलीवुड में छा गई थी। 

असिन पहली बार तमिल फिल्म में नज़र आई थी और दर्शक उन्हें देखकर ही उनके फैन बन गए थे। अपनी किलर स्माइल से ही उन्होंने अपने फैंस को दीवाना बना लिया था। तमिल फिल्में करने के बाद असिन ने बॉलीवुड में अपना करियर बना लिया। असिन ने 2008 में पहली हिंदी मूवी 'गजनी' की थी जो सुपरहिट रही। इसी के बाद उनकी फिल्म फिल्म 'लंदन ड्रीम' भी आई है जिसमें अजय देवगन और सलमान खान थे। लेकिन फिल्म फ्लॉप रही। इसके बाद असिन ने सलमान खान के साथ 'रेडी' भी की जो हिट रही। इसी के बाद उन्हें काफी ऑफर मिलने लगे। 

इसी को देखते हुए असिन सलमान खान को काफी लकी मानती हैं और कहती हैं वो जो कुछ भी हैं सलमान खान के कारण ही हैं। सलमान एक अच्छे कलाकार के साथ-साथ एक अच्छे इंसान भी हैं। इसके बाद असिन ने माइक्रोमैक्स के सह-संस्थापक राहुल शर्मा के साथ 2016 में शादी कर ली और अब उनकी एक बेटी भी है। इसी के साथ अब वो फिल्मों से भी काफी दूर हैं। 

दिवाली पर फिर पैपराजी पर भड़कीं जया बच्चन, चीखकर बोलीं- 'ऐ सब लोग बंद करो कैमरा'

बिग बी की दिवाली पार्टी में बहू ऐश्वर्या ने लूटी महफिल, सामने आईं खूबसूरत फोटोज

भाईदूज पर ट्राय करें श्रद्धा कपूर के ये लुक्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -