एशियन गेम्स में भारत की हैट्रिक, तीसरे मुकाबले में जापान को भी हराया
एशियन गेम्स में भारत की हैट्रिक, तीसरे मुकाबले में जापान को भी हराया
Share:

मस्कट: भारत ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के अपने तीसरे मुकाबले में गत चैंपियन जापान को भी हरा दिया है। भारत की ओर से हॉकी खिलाड़ियों ने शानदार खेलते हुए एशियाई खेल चैम्पियन जापान को 9-0 से हरा कर टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज की है। यहां बता दें कि भारत की ये लगातार तीसरी जीत है। भारत ने मेजबान ओमान को 11-0 के अंतर से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की थी और फिर दूसरे मैच में पाकिस्तान को 3-1 से हराया था।  

फिर हॉकी खेलने आएंगे शाहरुख़ खान, कही ये बात

पहले मैच में ओमान को 11-0 से और दूसरे मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 3-1 से मात देने वाली भारतीय टीम छह टीमों के इस टूर्नामेंट में नौ अंक लेकर शीर्ष पर है वहीं मलेशिया छह अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। एशियन गेम्स में इस बार भारत द्वारा शानदार प्रदर्शन किया जा रहा है। जिससे भारत अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। 

जम्मू कश्मीर में अब हॉकी खेलेंगी लड़कियां, स्थानीय प्रशासन दे रहा प्रशिक्षण

भारत की ओर जापान के खिलाफ मैच के चौथे मिनट में ही पहला गोल किया गया था। जिससे भारत को मैच में बढ़त मिली थी। इसके अलावा स्ट्राइकर ललित उपाध्याय और मनदीप सिंह ने दो दो गोल किये जबकि ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह ने एक पेनल्टी स्ट्रोक और एक पेनल्टी कार्नर को गोल में बदला। भारत के लिये ललित ने चौथे मिनट में पहला और 45वें मिनट में दूसरा गोल किया। जिससे भारतीय टीम ने जापान के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की है। 


खबरें और भी   

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2018, भारत ने पाकिस्तान को 3-1 से रौंदा

यूथ ओलंपिक में भारत ने हॉकी में जीता सिल्वर मेडल

जोहोर कप: आॅस्ट्रेलिया को हराकर भारत सेमीफाइनल में पहुंचा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -