आखिर क्यों 7 साल बाद टूट गया इस मशहूर कपल का रिश्ता
आखिर क्यों 7 साल बाद टूट गया इस मशहूर कपल का रिश्ता
Share:

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस आशा नेगी ने आज यानी 23 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रही है। टेलीविज़न की इस जानी-मानी एक्ट्रेस ने अब बॉलीवुड की दुनिया में अपने लिए जगह बना ली है। ओटीटी पर आशा नेगी का परफॉर्मेंस भी काबिले तारीफ है। आशा नेगी अपने काम के लिए लोकप्रिय तो हैं ही, लेकिन वह अपने लाइफस्टाइल और रिलेशनशिप के लिए भी सुर्खियां बटोर लेती हैं।

आशा नेगी की जिंदगी में एक समय ऐसा था जब वह अपने रिलेशनशिप के कारण सुर्ख़ियों में बनी रहती थीं। तब उनका नाम ऋत्विक धनजानी के साथ जोड़ा जाता था। यह दोनों एक वक़्त पर टेलीविज़न के बेस्ट कप्लस में से एक थे। लेकिन अब यह दोनों अलग हो चुके हैं। इनके अलग होने का कारण सामने नहीं आया। लेकिन जिस प्रकार से यह दोनों अलग हुए, लोग देखते रह गए। प्रेम कहानी के साथ इन दोनों सितारों की ब्रेकअप स्टोरी भी बहुत लोकप्रिय है।  

टेलीविज़न के मशहूर सीरियल पवित्र रिश्ता में आशा नेगी एवं ऋत्विक धनजानी मुख्य किरदार में दिखाई दिए थे। इस शो में दोनों ने पति-पत्नी की भूमिका निभाई थी। लेकिन दिलचस्प बात तो यह है कि एकसाथ काम करने के बाद भी यह दोनों एक दूसरे से बात नहीं करते थे। लंबे वक़्त पश्चात् दोनों के बीच बातचीत शुरु हुई, तत्पश्चात, यह दोनों आहिस्ता-आहिस्ता एक दूसरे के नजदीक आने लगे। वर्ष 2013 में इन दोनों ने एक साथ नए सफर का आरम्भ किया था। एक बार आशा नेगी ने यह बताया था कि ऋत्विक आरम्भ में उन्हें घमंडी लगते थे। किन्तु कुछ समय साथ गुजारने के बाद उन्हें यह एहसास होने लगा की ऋत्विक अच्छे इंसान हैं। 2013 में यह दोनों नए बंधन में बंधे थे। उस समय यह दोनों नच बलिए के सेट पर भी नजर आए थे। जहां इन्होंने अपना रिश्ता सार्वजनिक किया था। लेकिन केवल छह से सात वर्ष रिश्ते में रहने के बाद अचानक इनके रिश्ते में दरार आ गई। कुछ वर्ष एक दूसरे के साथ रहने के बाद इन दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली थीं। इनके इंस्टाग्राम पोस्ट से यह जाहिर हो गया था कि अब यह दोनों अलग हो गए हैं। ऋत्विक ने पोस्ट में कहा था कि वह उन्हें अब अच्छा स्पेस मिला है। वहीं आशा भी अपनी जिंदगी में खुश हैं। ऋत्विक ने यह कहा था कि आशा के साथ उनकी जिंदगी बेहतरीन थी। इसके साथ उन्होंने यह भी बयां किया था कि आशा नेगी के कारण उन्हें अच्छा मुकाम हासिल हुआ है। अलग होने के बाद भी यह दोनों एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं। दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में खुश हैं तथा आगे बढ़ रहे हैं। 

और कितने दिन जिंदगी की जंग लड़ेंगे राजू...पूरा देश कर रहा सलामती की दुआ

नाजुक हालत के बीच राजू श्रीवास्तव को मिली धमकी, जानिए किसने क्या कहा?

उर्फी को मिली जान से मारने की धमकी....ये शख्स कर रहा गंदी डिमांड

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -