करते रहे इंतजार, नहीं आया कन्हैया, नाराज हुए केजरी
करते रहे इंतजार, नहीं आया कन्हैया, नाराज हुए केजरी
Share:

नई दिल्ली : जवाहरलाल नेहरू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भेंट करने के प्रयास किए लेकिन सीएम केजरीवाल उनसे भेंट नहीं कर पाए। सीएम केजरीवाल कन्हैया कुमार से भेंट के लिए काफी देर उनका इंतजार भी करते रहे लेकिन वे नहीं पहुंचे। जिसके बाद इस बैठक को रद्द कर दिया गया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ही साथ सीपीआई के राष्ट्रीय सचिव डी राजा भी कन्हैया से मिलने के लिए रूके थे।

इस मामले में सीपीआई के नेता द्वारा कहा गया कि केजरीवाल लगभग 1 घंटे तक कन्हैया कुमार का वेट करते रहे लेकिन कन्हैया नहीं पहुंचे। इसे लेकर जानकारी मिली की कन्हैया कुमार जाम में ही फंस गए हैं। हालांकि कन्हैया की फोन पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से चर्चा हुई। जब केजरीवाल को लंबा इंतजार करना पड़ा तो वे इससे बड़े नाराज़ नज़र आए।

माना जा रहा है कि कन्हैया केजरीवाल से बाद में मिल सकते हैं। दोनों के बीच इस भेंट को अहम माना जा रहा था। उल्लेखनीय है कि कन्हैया कुमार को पश्चिम बंगाल में प्रचार-प्रसार के लिए वाम मोर्चे द्वारा हायर किया जा सकता है। तो दूसरी ओर सीएम केजरीवाल भी अपने लिए भविष्य की संभावनाओं को तलाश रहे हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -