दिल्ली चुनाव Live: वैलेंटाइन वीक में केजरीवाल ने किया प्यार का इजहार, दिल्लीवालों से कहा- I Love You
दिल्ली चुनाव Live: वैलेंटाइन वीक में केजरीवाल ने किया प्यार का इजहार, दिल्लीवालों से कहा- I Love You
Share:

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) को एक बार फिर से जबरदस्त बहुमत देने पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की आवाम का शुक्रिया अदा किया है। 'आप' की जीत के लगभग तय हो जाने के बाद आप अध्यक्ष ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय से जनता को संबोधित किया। केजरीवाल ने कहा कि, 'दिल्ली वालों गजब कर दिया आपने! आई लव यू।' उन्होंने कहा कि यह जीत सभी दिल्लीवासियों की जीत है। 

उन्होंने कहा कि दिल्ली ने तीसरी दफा अपने बेटे पर विश्वास जताया है, इसके लिए शुक्रिया। यह नई सियासत देश के लिए शुभ संदेश है। दिल्ली ने नई सियासत को जन्म दिया है। दिल्ली की जनता ने कह दिया कि वोट उसी को जो घर-घर को पानी देगा, सड़क बनवाएगा, मोहल्ला क्लीनिक बनवाएगा। अरविंद केजरीवाल ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद् देते हुए कहा कि, 'सभी ने दिन रात मेहनत की। मेरे परिवार ने भी काफी मेहनत की। आज मेरी पत्नी का जन्मदिन भी है।'

अरविंद केजरीवाल वोटिंग से पहले हनुमान मंदिर जाने को लेकर भाजपा नेताओं के टारगेट पर थे। अब नतीजे आने के बाद उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा है कि, 'आज भगवान हनुमान का दिन है जिन्होंने दिल्ली कि जनता को आशीर्वाद दिया है। हम प्रार्थना करते हैं कि हनुमान जी हमें सही मार्ग दिखाते रहें ताकि हम अगले पांच वर्षों तक जनता की सेवा करते रहें।'

सीएम उद्धव ठाकरे ने दिल्ली की जनता को दी बधाई, भाजपा पर कसा तंज

सीएम केजरीवाल की झाडू जमकर चली, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बोली ये बात

बांग्लादेश : रोहिंग्या शरणार्थियों के साथ खौफनाक हादसा, 15 लोगों की हुई मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -