BJP नेता का आरोप, केजरीवाल की मानसिकता महिला विरोधी है
BJP नेता का आरोप, केजरीवाल की मानसिकता महिला विरोधी है
Share:

नई दिल्ली : बीजेपी की नेता शाजिया इल्मी ने आम आदमी पार्टी के नेता व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सोच को महिला विरोधी बताया है। शाजिया का कहना है कि केजरीवाल की मानसिकता महिला विरोधी है। आप से बीजेपी में आई इल्मी ने कहा कि जब वो 2014 में आप की टिकट से चुनाव लड़ रही थी, तभी पार्टी के कार्यकर्ता महिलाओं के साथ बदतमीजी करते थे।

2014 में गाजियाबाद से इल्मी ने जनरल वी के सिंह के खिलाफ आप की टिकट पर चुनाव लड़ा था। उनका कहना है कि इतना ही नहीं वो महिलाओं का शोषण भी करते थे। दरअसल ये चर्चा तब शुरु हुई जब नरेला में आप की एक महिला कार्यकर्ता ने यौन उत्पीड़न से परेशान होकर सुसाइड कर लिया। आगे इल्मी ने बताया कि चुनाव के दौरान एक महिला को थप्पड़ मार दिया गया था।

जब उन्होने इसकी शिकायत केजरीवाल से की, तो उन्होने इसे नजरअंदाज कर दिया। ये बातें बीजेपी नेता ने दिल्ली सरकार के खिलाफ सचिवालय में किए गए प्रदर्शन के दौरान कही। उन्होने कहा कि आप शुरु से ही महिलाओं की आवाज को दबाते रहे है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -