'6300 करोड़ में इन्होंने MLAs खरीदे', BJP पर भड़के अरविंद केजरीवाल!
'6300 करोड़ में इन्होंने MLAs खरीदे', BJP पर भड़के अरविंद केजरीवाल!
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज यानी सोमवार को विधानसभा में विश्वासमत प्रस्ताव पेश किया। जी दरअसल प्रस्ताव से पहले भाजपा विधायकों ने सीवर-पानी और भ्रष्टाचार पर चर्चा कराने की मांग की, और इसके बाद सभी विधायकों को पूरे दिन के लिए सदन से मार्शल आउट यानी बाहर कर दिया गया। जी दरअसल दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई छापे और आप विधायकों के भाजपा के संपर्क में होने की खबरों के बीच केजरीवाल ने यह कदम उठाया है।

वहीं इस दौरान दिल्ली के सीएम बोले, 'मौजूदा केंद्र सरकार आजादी के 75 साल की सबसे भ्रष्ट सरकार है। 10 लाख करोड़ इनके दोस्त खा गए। 6300 करोड़ में इन्होंने MLAs खरीदे और लाल किले से कहते हैं- मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहा हूं।' इसी के साथ उन्होंने कहा कि, 'भाजपा वाले महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और गोवा में ऑपरेशन लोटस चला चुकी है। झारखंड में भी कोशिश कर रहे हैं। दिल्ली में भी इन्होंने कोशिश की थी, लेकिन फेल हो गए। 800 करोड़ धरे के धरे रह गए इनके।'

आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा में कुल 70 सीटें हैं। सत्ताधारी AAP के पास 62 और भाजपा के पास 8 विधायक हैं। वहीं AAP के पास दो तिहाई से ज्यादा बहुमत होने के बावजूद केजरीवाल ने विश्वासमत प्रस्ताव पेश किया है। आपको बता दें कि AAP विधायक दुर्गेश पाठक ने विधानसभा के भीतर उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना पर गंभीर आरोप लगाया। जी दरअसल उन्होंने कहा- 'जब LG खादी और ग्रामोद्योग विभाग में थे, उस वक्त विनय सक्सेना ने 1400 करोड़ रुपए का घोटाला किया है।'

ऑस्कर की रेस में शामिल हुई आलिया भट्ट की ये फिल्म, 'The kashmir Files' को देगी टक्कर

भाजपा अंग्रेजों की तरह 'डिवाइड एंड रूल' की रणनीति पर काम कर रही है: अखिलेश यादव

कुणाल-अर्पिता की शादी में दिखा मीरा का ग्लैमरस अंदाज, फैंस भी हो गए MRS कपूर के दीवाने

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -