'टीवी के राम' ने खरीदी Mercedes, फैन्स बोले- 'प्रभु आपके पास तो पुष्पक विमान था ना'
'टीवी के राम' ने खरीदी Mercedes, फैन्स बोले- 'प्रभु आपके पास तो पुष्पक विमान था ना'
Share:

टेलीविज़न के प्रभु श्री राम से पुरे विश्व में मशहूर अभिनेता अरुण गोविल अकसर ही सोशल मीडिया पर सक्रीय रहते हैं। हमेशा कुछ ना कुछ पोस्ट कर वो अपने प्रशंसकों को डेली एक्टीविटी की खबर देते रहते हैं। सोमवार को अरुण गोविल ने एक लग्जरी कार खरीदी, जिसकी खबर उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर अपने प्रशंसकों को दी। अरुण के वीडियो शेयर करते ही प्रशंसक सक्रीय हो गए तथा उन्होंने जबरदस्त कमेंट्स करने शुरु कर दिए। 

अरुण गोविल ने जर्मन मेड लग्जरी गाड़ी मर्सिडीज खरीदी है, जिसकी खबर उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर कर अपने प्रशंसकों को दी। 'अरुण ने वीडियो शेयर कर हिंदी में कैप्शन लिखा- 'प्रभु कृपा से परिवार में नए वाहन का आगमन हुआ है। आप सब की शुभकामनाएं अपेक्षित हैं'। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arun Govil (@siyaramkijai)

वही इस वीडियो में अरुण के साथ उनकी पत्नी भी नजर आ रही हैं। कपल साथ में चमचमाती ब्लैक कलर की कार पर से कवर हटाते हुए कार को रिवील करते हैं। जिसके बाद की फोटोज में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि उन्हे सेल्समेन द्वारा गाड़ी की चाबी दी गई। जिसके बाद अरुण गोविल ने पत्नी संग पूजा भी की तथा गाड़ी पर स्वास्तिक बनाया। वही ये वीडियो शेयर करते ही सोशल मीडिया यूजर्स सक्रीय हो गए। अरुण गोविल को नई कार की शुभकामनाएं तो प्राप्त हुई ही, साथ में मजेदार कमेंट भी किए गए। एक ने लिखा, 'प्रभु श्री राम को उनके पुष्पक विमान की शुभकामनाएं'। तो वहीं एक दूसरे शख्स ने जय श्री राम के नारे लगा दिए। इसी तरह कई लोगों ने मजेदार कमेंट किए है। 

आत्महत्या करना चाहती थीं रूबीना दिलैक, खुद किया था इस वजह का खुलासा

इस मशहूर अदाकारा ने फिर बदल डाला इंस्टाग्राम पर अपना नाम, देंखे अब क्या कर दिया?

ब्रा पहने शीशे पर लेटकर उर्फी जावेद ने करवाया फोटोशूट, देखकर चौंक गए लोग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -