हिलेरी क्लिंटन ने जीता था शराब पीने का कांटेस्ट, राजनीति में नहीं थी दिलचस्पी
हिलेरी क्लिंटन ने जीता था शराब पीने का कांटेस्ट, राजनीति में नहीं थी दिलचस्पी
Share:

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन आज अपना जन्मदिन मना रहीं हैं। उनका जन्म आज ही के दिन 1947 में हुआ था। हिलेरी अमेरिका की एक मशहूर राजनीतिज्ञ हैं, जो अमेरिका में हुए 2016 के राष्ट्रपति पद की दावेदारी के लिए डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ खड़ी हुई थी। हालांकि, अत्यधिक लोकप्रियता और प्रभावशाली व्यक्तित्व के बाद भी वह राट्रपति का चुनाव जीतने से जरा सी रह गईं। आज उनके जन्मदिन पर हम आपको बताने जा रहे हैं, उनके जीवन से जुडी कुछ अहम बातें। 

1। 1971 में एक ही लॉ कॉलेज में पढ़ाई के दौरान हिलेरी और बिल क्लिंटन की दोस्ती शुरू हुई और तक़रीबन 3 साल बाद बिल ने उनको प्रपोज किया और हिलेरी का जबाव था कि -" वह नहीं जानती कि वह इस रिश्ते में बंधना चाहती है या नहीं" और इसके लगभग 2 साल बाद उन्होंने बिल का प्रपोजल स्वीकार कर उनसे विवाह कर लिया।

2। हिलेरी पहली महिला थी, जिन्हे 1996 व्हाइटवॉटर षड़यंत्र से सम्बंधित होने की वजह से कोर्ट से उनके नाम का समन भेजा गया और शक के आधार पर इतनी बड़ी हस्ती होने के बाद भी अमेरिका के FBI  इन्वेस्टीगेशन डिपार्टमेंट ने उनके फिंगरप्रिंट लिए  ।

3। 2004 में, हिलेरी क्लिंटन ने अपने एक राजनीतिक प्रतिद्वंदी के साथ शराब पीने का कॉम्पीटीशन किया।  बार के मालिक के मुताबिक- "यह पहला और आखिरी मौका था, जब दो नेता इस तरह का खेल जीतना चाहते थे, और हिलेरी ने वोडका (एक किस्म की शराब ) के चार शॉट्स पीकर इस अनोखी प्रतियोगिता को जीता। 

4। अपने पति के साथ एक स्कैंडल में हिलेरी का नाम प्रकाशित होने की वजह से एजिप्ट के एक दौरे के वक़्त वहाँ की जनता ने मौनी मोनिका कहते हुए हिलेरी पर टमाटर और जूते फेककर उनका विरोध किया।

5। हिलेरी क्लिंटन हमेशा से पॉलिटिक्स को नापसंद करती थी और एक बेसबॉल प्लेयर या अस्ट्रोनेट बनना चाहती थी, मगर परिस्थितियों से तालमेल बिठाते हुए वह न्यूयॉर्क की प्रथम महिला सभासद और राज्य की मुख्य सचिव बनी।

T20 मैच: श्रीनगर में भी मना पाकिस्तान की जीत का जश्न, GMC-SKIMS के छात्रों पर UAPA के तहत केस दर्ज

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति से अगले सप्ताह मिलेंगे जो बिडेन

जापान की सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी ऊपरी सदन के उपचुनाव में हारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -