रानी दुर्गावती की जयंती आज, जानिए उनके जीवन से जुड़ी 7 अहम बातें
रानी दुर्गावती की जयंती आज, जानिए उनके जीवन से जुड़ी 7 अहम बातें
Share:

भारतीय इतिहास में महिला वीरांगनाओं की एक से बढ़कर एक मिसाल देखने को मिलती है। ऐसे में हम बात करते हैं, उस वीर, निडर और बहादुर महिला योद्धा रानी दुर्गावती की, जिसने अपनी वीरता से मुगल शासकों को पस्त कर दिया था। जिन्होंने आखिरी दम तक मुगल फ़ौज का सामना किया और उनकी हसरतों को कभी पूरा नहीं होने दिया। आज उनकी जयंती पर हम जानते हैं उनके जीवन से जुडी 7 ख़ास बातें, जो शायद आप नहीं जानते होंगे। 

1. रानी दुर्गावती भारत की एक प्रसिद्ध वीरांगना थीं, जिन्होंने मध्यप्रदेश के गोंडवाना में राज किया। रानी दुर्गावती का जन्म 5 अक्टूबर 1524 में हुआ था।  

2. बांदा जिले के कालिंजर किले में 1524 ईसवी की दुर्गाष्टमी पर जन्म लेने की वजह से ही उनका नाम दुर्गावती रखा गया। नाम के अनुरूप ही वह तेज, साहस, शौर्य और सुंदरता के कारण इनकी प्रसिद्धि चारों तरफ फैल गई।

3. महारानी दुर्गावती कालिंजर के राजा कीर्तिसिंह चंदेल की एकलौती संतान थीं। राजा संग्राम शाह के पुत्र दलपत शाह से उनका विवाह हुआ था।

4. दुर्भाग्यवश विवाह के 4 साल बाद ही राजा दलपतशाह का देहांत हो गया। उस वक़्त दुर्गावती का पुत्र नारायण 3 वर्ष का ही था अतः रानी ने स्वयं ही गढ़मंडला का राज संभाल लिया। वर्तमान जबलपुर उनके राज्य का केंद्र था।

5. सूबेदार बाजबहादुर ने भी रानी दुर्गावती पर बुरी नजर डाली थी, किन्तु उसको मुंह की खानी पड़ी। दूसरी बार के युद्ध में रानी दुर्गावती ने उसकी पूरी सेना का खात्मा कर दिया और फिर वह कभी पलटकर नहीं आया।

6. दुर्गावती ने तीनों मुस्लिम राज्यों को बार-बार युद्ध में परास्त किया। पराजित मुस्लिम राज्य इतने भयभीत हुए कि उन्होंने गोंडवाने की तरफ देखना भी बंद कर दिया। इन तीनों राज्यों की विजय में रानी दुर्गावती को अपार संपत्ति हाथ लगी।

7. रानी दुर्गावती बड़ी वीर थी। उन्हें कभी पता चल जाता था कि अमुक स्थान पर शेर दिखाई दिया है, तो वह शस्त्र उठा फ़ौरन शेर का शिकार करने चल देती और जब तक उसे मार नहीं लेती, पानी भी नहीं पीती थीं।

ऐतिहासिक ऊंचाई पर तेल का दाम, जानिए पेट्रोल-डीजल का नया भाव

ब्रिटेन से आने वाले लोगों पर भारत ने शुरू की सख्ती, UK को उसी की भाषा में दिया जवाब

बाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, बने ये कारनामा करने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -