Russia Ukraine war देख अरशद वारसी को आया मजा लेकिन बुरे फंसे
Russia Ukraine war देख अरशद वारसी को आया मजा लेकिन बुरे फंसे
Share:

अरशद वारसी (Arshad Warsi) आजकल अपने काम के लिए चर्चा में बने हुए हैं। आप सभी को बता दें कि जल्द ही अरशद वारसी फिल्म 'बच्चन पांडे' (Bachchan Pandey) में नजर आने वाली हैं हालाँकि वह इससे पहले विवादों में आ गए हैं। जी दरअसल अरशद वारसी 'रूस-यूक्रेन क्राइसेस' (Russia and Ukraine Crisis) की वजह से सुर्खियों में हैं। आप सभी को बता दें कि एक्टर ने 'रूस-यूक्रेन क्राइसेस' पर एक ट्वीट किया और यह ट्वीट उन्होंने मीम के साथ शेयर किया। ऐसे में इतने गंभीर मुद्दे पर उन्होंने जो ट्वीट शेयर किया था वह एक मीम था जो कि 'गोलमाल' से जुड़ा हुआ था और यह लोगों को पसंद नहीं आया।

जी दरअसल उस पोस्ट में अजय देवगन, अरशद और शरमन जोशी नजर आ रहे थे। केवल यही नहीं बल्कि इस पोस्ट पर तीनों के रिएक्शन बिलकुल अलग थे, हालांकि जब लोगों का गुस्सा दिखा तो अरशद ने अपने उस ट्वीट को डिलीट करने में ही समझदारी समझी। आपको बता दें कि अरशद ने उस पोस्ट को करते हुए कैप्शन में लिखा था- 'अपने आप में ये बता रहा है कि गोलमाल अपने टाइम से काफी आगे रही।' उस पोस्ट में तीनों एक्टर्स- अजय, शरमन औऱ अरशद को फ्रांस, जर्मनी और यूएस के बीच की परिस्थितियों को दर्शाया गया था। हालाँकि कुछ लोगों को अरशद का ये ह्यूमर पंसद आया और उन्होंने तारीफों के पूल भी बांधे।

आप सभी को बता दें कि रूस ने गुरुवार को यूक्रेन के खिलाफ अपना मिलिट्री ऑपरेशन शुरू कर दिया। वहीं इस बारे में खुद रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने जानकारी दी थी। दूसरी तरफ रूस की सेना ने यूक्रेन पर बमबारी शुरू कर दी है, और इस समय पूरा यूक्रेन तबाही का मंजर देख रहा है।

यूक्रेन में मची तबाही के दर्दनाक वीडियो आए सामने, छह धमाकों से दहली राजधानी कीव

Russia-Ukraine war: यूक्रेन को बचा सकते हैं बॉबी देओल,रूसी सैनिकों को मार गिराने वाले वीडियो वायरल

साइकिल चला रहे युवक पर गिरा तोप का गोला, वायरल वीडियो देख सहम जाएंगे आप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -