एक साथ प्रेग्नेंट हुई अरमान मलिक की दो पत्नियां, देखकर भड़के लोग
एक साथ प्रेग्नेंट हुई अरमान मलिक की दो पत्नियां, देखकर भड़के लोग
Share:

जाने माने मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक इंटरनेट के जगत में बहुत लोकप्रिय हैं। अरमान ने दो शादी की हैं। उनकी दोनों पत्नियां एक साथ एक ही घर में रहती हैं। यूट्यूब चैनल पर अरमान अपने अपनी दोनों पत्नियों संग व्लॉग शेयर करते हैं। निजी जिंदगी को लेकर अरमान अक्सर ही ख़बरों में बने रहते हैं। अब अरमान ने एक ऐसा खुलासा किया, जिसके पश्चात् से वो सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। 

यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अरमान मलिक की दो पत्नियां पायल मलिक एवं कृतिका मलिक भी कंटेंट क्रिएटर हैं। पत्नी पायल से अरमान का एक बेटा भी है। अब अरमान की दोनों पत्नियां एक साथ गर्भवती हो गई हैं। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अरमान ने दोनों पत्नियों की प्रेग्नेंसी की घोषणा की। उन्होंने दोनों पत्नियों संग इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज शेयर कीं। अरमान की दोनों पत्नियां अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दे रही हैं। अरमान ने तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- मेरा परिवार।

अरमान की पोस्ट सामने आने के पश्चात् लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई अरमान को बधाई दे रहा है तो कई लोग एक साथ दोनों पत्नियों के गर्भवती होने पर उन्हें जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं। कई लोग हैरान हैं कि आखिर अरमान की दोनों पत्नियां एक साथ गर्भवती कैसे हो सकती हैं। लोग अरमान का मजाक उड़ा रहे हैं तथा उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं। एक शख्स ने हैरानी से पूछा- दोनों एक ही बार में गर्भवती हुई हैं क्या? एक दूसरे शख्स ने लिखा- मैं हैरान हूं।।।एक साथ दोनों कैसे प्रेग्नेंट हो सकती हैं। वहीं, कई लोगों का कहना है कि अरमान अपनी पहली पत्नी को कम और दूसरी पत्नी को अधिक प्यार करते हैं। लोगों का कहना है कि अरमान अपनी दूसरी पत्नी को अधिक महत्वत्ता देते हैं तथा अपनी अधिकतर फोटोज उन्हीं के साथ शेयर करते हैं। अरमान मलिक के इस पोस्ट को अब तक 1।47 लाख से अधिक लाइक प्राप्त हो चुके हैं। 

'जिस हिमाचल में 97% हिन्दू, वहां हमने हिंदुत्व को हरा दिया..', कांग्रेस नेता सुक्खू होंगे CM

अजय देवगन की फिल्म से की थी CID के दया ने अपने करियर की शुरुआत, आपने देखा क्या?

CID में दरवाजे तोड़ने से पहले ये काम करते थे 'दया'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -