KKR11 की शूटिंग पूरी कर घर लौटे अर्जुन बिजलानी, पत्नी-बेटे ने किया जबरदस्त स्वागत
KKR11 की शूटिंग पूरी कर घर लौटे अर्जुन बिजलानी, पत्नी-बेटे ने किया जबरदस्त स्वागत
Share:

टेलीविज़न जगत के मशहूर अभिनेता अर्जुन बिजलानी खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग पूरी कर अब घर आ गए हैं। घर पर उनका जबरदस्त तरीके से स्वागत हुआ। उनकी वाईफ नेहा और बेटे अयान ने अर्जुन का स्पेशल तरीके से स्वागत किया। उन्होंने पूरे घर को बलून से सजाया। नेहा ने डेकोरेशन की तस्वीर तथा वीडियोज इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। उन्होंने डेकोरेशन में 'वेलकम पापा' भी लिखवाया।

आपको बता दें कि खतरों के खिलाड़ी 11 की शूटिंग केप टाउन, साउथ अफ्रीका में चल रही थी तथा अब शूटिंग पूरी हो गई है तथा सभी प्रतियोगी भारत लौट आए हैं। अपने घर जाने से पहले उन्हें क्वारनटीन किया गया था। बता दें कि 2013 में अर्जुन तथा नेहा की शादी हुई थी। दोनों के एक बेटा अयान है। अयान 7 वर्ष का है। अर्जुन अक्सर बेटे के साथ उन एक्टिविटीज करते हुए फोटोज तथा वीडियो साझा करते हैं। केपटाउन से भी उन्होंने बेटे को याद करते हुए पोस्ट की थी। 

वही शो खतरों के खिलाड़ी की बात करें तो ये शीघ्र ही आरम्भ होने वाला है। इसके कई प्रोमो सामने आ चुके हैं। शो में श्वेता तिवारी, दिव्यांका त्रिपाठी, राहुल वैद्य, वरुण सूद, निक्की तंबोली, विशाल आदित्य सिंह, अनुष्का सेन जैसे सितारे हैं। शूटिंग के चलते शो के सभी प्रतियोगी तस्वीरें तथा वीडियोज साझा करते दिखाई दिए थे। हाल ही में राखी सावंत का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वो खतरों के खिलाड़ी के विजेता के नाम को लेकर संकेत देती दिखाई दी थी। उन्होंने बताया था कि अर्जुन बिजलानी शो जीत गए हैं। वही अब इस खबर में कितनी सच्चाई है ये तो वक़्त आने पर पता चल ही जाएगा।

तारक मेहता... शो की बबिता जी का वीडियो देख हैरान हुए फैंस, जानिए क्या है खास?

जैकी श्रॉफ के रंग में रंगी माधुरी दीक्षित, नजर आई जबरदस्त केमिस्ट्री

राखी सावंत का बड़ा बयान, कहा- मैं अब मां बनना चाहती हूं पति नहीं आए तो...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -