अर्जुन कपूर ने दी कोरोना को मात, फैंस को दी यह सलाह
अर्जुन कपूर ने दी कोरोना को मात, फैंस को दी यह सलाह
Share:

बीते सितंबर के महीने में बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को लेकर एक बड़ी खबर आई थी। जी दरअसल वह कोरोना पॉजिटिव मिले थे और उन्होंने खुद इस बात की खबर दी थी। उनकी इस खबर को सुनने के बाद सभी के होश उड़ गए थे और सभी यह दुआ कर रहे थे कि वह जल्द से जल्द ठीक हो जाए। अब इस बीच जो खबर आई है वह काफी बेहतरीन है। जी दरअसल अर्जुन कपूर ने कोरोना को मात दे दी है। इस बात की जानकारी खुद अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on

आप देख सकते हैं अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है, 'हाय! यह बताते हुए खुशी हो रही है कि वीकेंड पर मेरा कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है। इस बीमारी से पूरी तरह से ठीक होने बाद मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं और फिर से काम पर लौटने के लिए काफी रोमांचित हूं। आप सभी की शुभकामनाओं और पॉजिटिविटी दे लिए धन्यवाद।' अपनी पोस्ट में आगे अर्जुन कपूर ने लोगों से इस वायरस की गंभीरता समझने और सभी तय गाइडलाइंस को फॉलो करने की अपील की है। अपनी पोस्ट में वह लिखते हैं, 'यह वायरस गंभीर है और मैं सब लोगों से अपील करता हूं कि इसे गंभीरता से लें। लोगों को समझना चाहिए कि कोरोना वायरस वृद्ध और जवान हर किसी को प्रभावित करता है। इसलिए कृपया हर समय मास्क पहनें।'

इसी के साथ अर्जुन ने बीएमसी और इस महामारी से लड़ने वाले सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी धन्यवाद कहा। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा है, 'हम सभी का ध्यान रखने के लिए अपनी जान जोखिम में डालने वाले सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स को सलाम। हम सदैव आपके ऋणी रहेंगे।' आप जानते ही होंगे बीते दिनों से यह खबरें चल रहीं हैं कि कोरोना से ठीक होने के बाद अर्जुन कपूर अपना प्लाज्मा डोनेट करेंगे। वैसे इस बारे में अब तक अर्जुन ने खुद कुछ नहीं कहा है।

राजस्थान में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा डेढ़ लाख के पार, जयपुर में मिले सबसे अधिक मामले

88 साल की हुई भारतीय वायुसेना, मोदी-शाह समेत कई दिग्गजों ने एयरफोर्स को दी बधाई

'लगदी लाहौर दी' गाने पर जबरदस्त डांस मूव्स करती नजर आईं मोनालिसा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -