अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा संग लिफ्ट में दिए पोज
अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा संग लिफ्ट में दिए पोज
Share:

बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) आए दिन एक साथ स्पॉट होते हुए दिखाई दिए है।  जिसके उपरांत उनके फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होने लग जाते है। वहीं, ये कपल खुद से भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक साथ की फोटोज और वीडियोज को साझा कर रहे है। फिलहाल, इन दिनों अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा जर्मनी की राजधानी बर्लिन में बने हुए है। अर्जुन कपूर ने बर्लिन से अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ की दो फोटोज साझा की हैं जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। 

अर्जुन कपूर ने शेयर की तस्वीरें: खबरों का कहना है कि अर्जुन कपूर ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दो फोटोज साझा की हैं। इसमें वह अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ लिफ्ट के अंदर दिखाई दे रहे है। पहली तस्वीर में मलाइका अरोड़ा सेल्फी ले रही हैं और उनके पीछे खड़े अर्जुन कपूर साइड में ही देख रहे है। दूसरी तस्वीर में भी मलाइका अरोड़ा सेल्फी ले रही हैं और अर्जुन कपूर सामने देखती हुई दिखाई दे रही है। अर्जुन कपूर ने तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा है, 'लिफ्ट करा दे।' 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

खबरों का कहना है कि अर्जुन कपूर की इस पोस्ट को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट भी करने में लगे हुए है। गौरतलब है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक-दूसरे के बीते चार वर्ष से अधिक समय से डेट करते हुए आ रहे है। मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के डेट करने से पहले अरबाज खान के साथ विवाह किया था। दोनों का वर्ष 2017 में शादी के 19 वर्ष के उपरांत तलाक हो गया। मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का एक बेटा अरहान खान हैं। 

मॉडलिंग से लेकर एक्टिंग और एक्टिंग से लेकर क्रिकेट होस्ट तक...मंदिरा में भरा है कूट कूट का हुनर

शार्लिन के साथ हुई छेड़छाड़ तो पुलिस ने उठाया बड़ा कदम

जानिए शिल्पा शेट्टी कुंद्रा कैसे बनी ग्लोबल रियलिटी टेलीविजन स्टार से बिजनेस मैग्नेट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -