नए लुक में गर्लफ्रेंड मलाइका के साथ नजर आए अर्जुन कपूर
नए लुक में गर्लफ्रेंड मलाइका के साथ नजर आए अर्जुन कपूर
Share:

इन द‍िनों अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपने अफेयर के कारण बॉलीवुड के गलियारों में चर्चा का विषय बने हुए हैं. दोनों आए दिन साथ में स्पॉट होते ही रहते हैं. लेकिन प‍िछले कुछ द‍िनों से अर्जुन कपूर चेहरे पर मास्क लगाकर अपने लुक को छ‍िपाते हुए नजर आ रहे हैं. उनकी कई तस्वीरें भी वायरल हुईं थी जिनमे अर्जुन का चेहरे ढाका हुआ दिखा था. लेकिन बुधवार रात अर्जुन के चेहरे से मास्क हट गया और उनका नया लुक सामने आ गया.

कुछ दिन पहले ही अर्जुन कपूर को डायरेक्टर आशुतोष गोवार‍िकर के ऑफ‍िस जाते हुए स्पॉट किया गया था. इस दौरान उनका नया लुक सामने आया जिसे पहचान पाना मुश्क‍िल था क्योंकि उन्होंने पूरे चेहरे को ब्लैक मास्क से कवर किया था. लेकिन हाल ही में अर्जुन की जो तस्वीरें सामने आई है उसमे उनका नया लुक साफ देखने को मिल रहा है. दरअसल अर्जुन कपूर इन द‍िनों अपनी अपकमिंग फिल्म पानीपत की तैयारी कर रहे हैं.

आपको बता दें इस फिल्म में अर्जुन का लुक काफी अलग होने वाला है. उनकी तस्वीरों को देखकर ही अर्जुन के नए लुक का अंदाज़ा लगाया जा सकता है. सुनने में आया है कि अर्जुन ने अपने इस नए लुक को डायरेक्टर आशुतोष गोवार‍िकर के कहने पर अपना चेहरे छ‍िपा रखा था. लेकिन बुधवार रात अर्जुन कपूर-मलाइका संग अमृता अरोड़ा के घर पहुंचे और यहां पर अर्जुन का नया लुक नजर आ ही गया. आपको बता दें अमृता के घर हुई पार्टी में करीना कपूर खान भी तैमूर के साथ पहुंचीं.

गुलज़ार के साथ काम करने के लिए बेताब है ये मशहूर एक्ट्रेस

2.0 : हाई कोर्ट ने दिए 12000 वेबसाइट ब्लॉक करने के आदेश

Bhaiaji Superhit Box Office Collection : 6 दिन में सिर्फ इतना ही कमा पाई सनी देओल की फिल्म

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -