मां के जन्मदिन पर अर्जुन कपूर हुए इमोशनल, शेयर किया स्पेशल पोस्ट
मां के जन्मदिन पर अर्जुन कपूर हुए इमोशनल, शेयर किया स्पेशल पोस्ट
Share:

आज बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर की मां मोना कपूर का जन्मदिन है. मोना कपूर के निधन को तो कई वर्ष हो चले हैं लेकिन उनकी यादें अर्जुन कपूर के दिल में आज भी ताजा है. अर्जुन ने कई मौकों पर इस बात का जिक्र भी किया है कि वो अपनी मां के कितने करीब थे, अब उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर इस बात को फिर बताया है. जी हां, अर्जुन ने इस मौके पर अपने मां को याद कर एक इमोशनल पोस्ट किया हैं. 

अर्जुन कपूर ने अपनी मां मोना कपूर की याद में एक खूबसूरत पोस्ट लिखा है. उनको बर्थडे विश करते हुए अर्जुन लिखते हैं- 'हैपी बर्थडे मां लव यू. मैं उम्मीद करता हूं आप जहां भी होंगी खुश होंगी, मुस्कुरा रही होंगी. ये तस्वीर आपके आखिरी बर्थडे की है जब हम साथ थे. मुझे उम्मीद थी हम आगे भी साथ रहते लेकिन ऐसा हुआ नहीं. अगर मैं ये कहूं कि मैं आपको हमेशा याद करता रहता हूं तो ये गलत होगा लेकिन करता जरूर हूं. मैंने 25 साल की उम्र में आपको खो दिया था लेकिन मैं फिर भी स्ट्रॉन्ग रहा क्योंकि ये समाज हमसे ऐसी ही उम्मीद रखता है. लेकिन मैं फिर भी हर समय स्ट्रॉन्ग नहीं रह पाता हूं. मैं आज भी आपको अपनी  छोटी-छोटी परेशानियां बताकर परेशान करता हूं. आपको फिर से हैप्पी बर्थडे मॉम, काश हमने और समय साथ बिताया होता.' अर्जुन कपूर के इस इमोशनल पोस्ट के बाद फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सितारों के भी कई रिएक्शन आए. एक्ट्रेस रकुलप्रीत ने लिखा ' वो आज जरूर खुश होंगी और मुस्कुरा भी रही होंगी. वो आज काफी गर्व महसूस कर रही होंगी.'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

 

वैसे अर्जुन कपूर से पहले उनकी बहन अंशुला कपूर ने भी अपनी मां के लिए इमोशनल पोस्ट लिखा था. उन्होंने अपनी मां के साथ एक बचपन की तस्वीर शेयर की थी. अर्जुन की ही तरह अंशुला भी वो पोस्ट लिखते वक्त काफी भावुक दिखाई दी थीं. बता दें की,अर्जुन कपूर की मां मोना कपूर का निधन साल 2012 में हुआ था. वो लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थीं. वो निर्देशक बोनी कपूर की पहली पत्नी थीं. बोनी कपूर ने बाद में एक्ट्रेस श्रीदेवी के साथ दूसरी शादी की थी. अगर अर्जुन कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में पीरियड ड्रामा पानीपत में दिखाई दिए थे. 

मलंग की अदाकारा दिशा पाटनी का लेग प्रेस वर्कआउट वाला वीडियो हुआ वायरल

अहिल और आयत के साथ अर्पिता का यह फोटो हुआ वायरल

ऋषि कपूर ने अस्पताल में भर्ती होने से पहले किया था वित्त मंत्री पर कटाक्ष, कही ऐसी बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -