अनुष्का की तस्वीर पर अर्जुन ने किया ऐसा कमेंट, उड़ गए हर किसी के होश
अनुष्का की तस्वीर पर अर्जुन ने किया ऐसा कमेंट, उड़ गए हर किसी के होश
Share:

इन दिनों अनुष्का शर्मा 'चकदा एक्सप्रेस' के सिलसिले में यूके पहुंच गई है। कुछ दिन पहले ही उन्होंने हसबैंड विराट कोहली के लिये एक प्यार सा पोस्ट भी लिख दिया है। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये अनुष्का ने कहा था कि वो घर से दूर विदेश में विराट कोहली को बहुत याद कर रही हैं। वहीं अब अनुष्का शर्मा ने फिर से कुछ फोटोज साझा की हैं, जिस पर अर्जुन कपूर ने उन्हें ट्रोल भी किया है । 

यूके से अनुष्का की पोस्ट: अर्जुन कपूर और अनुष्का शर्मा की दोस्ती से हर कोई वाकिफ है। दोनों ही सेलेब्स एक-दूसरे की टांग खींचने का कोई अवसर नहीं छोड़ते हैं। इसलिये अनुष्का ने जैसे ही सोशल मीडिया पर नई फोटोज पोस्ट की अर्जुन ने उन्हें ट्र्रोल भी कर दिया है। अर्जुन ने अनुष्का के लिये क्या लिखा है। वो जानने से पहले ये जानिये कि एक्ट्रेस ने पोस्ट क्या साझा की है। 

असल में 'चकदा एक्सप्रेस' में अनुष्का शर्मा क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का रोल प्ले करने जा रही हैं। फिल्म के सेट से उन्होंने कुछ BTS पिक्चर्स साझा की। फोटोज में ब्राउन कलर की हुडी पहनकर अनुष्का तरह-तरह के पोज देती दिखीं। हांलाकि, अनुष्का को उनकी ये फोटोज बिल्कुल पसंद नहीं आईं। इसलिये वो लिखती हैं कि एक भी तस्वीर अच्छी नहीं लगी मुझे! तो मैंने सोचा हमेशा अच्छी फोटो डालना है ये किसने कहा? तो ये हैं मेरी ओके ओके टाइप फोटो जो मैं ना डालती। लेकिन अपनी कीमती सांस इनको खींचने में यूज करी है, तो पोस्ट करना बनता है। चलो ओके बॉय। 

अर्जुन कपूर ने किया ट्रोल: अनुष्का शर्मा के तस्वीर पोस्ट करते ही उस पर कमेंट करने वालों की लंबी लाइन लग चुकी है। इस दौरान रणबीर सिंह और अर्जुन कपूर ने भी मजेदार कमेंट भी किए है। एक तरफ जहां अनुष्का की तस्वीरें देखने के उपरांत रणवीर सिंह की हंसी नहीं रुकी। वहीं अर्जुन ने लिखा कि हुडी अच्छी है। फोटो तो खराब है मैं मानता हूं। अर्जुन के इस कमेंट ने फैंस का ध्यान खींचा और पोस्ट हर जगह पोस्ट वायरल होने लग गई है।  वैसे सच कहें दोस्ती तो ऐसी ही होनी चाहिए है। वो दोस्ती, दोस्ती ही क्या जिसमें एक-दूसरे की टांग खिंचाई ना की जाये। वहीं अनुष्का के वर्कफ्रंट के बारें में बात की जाए तो  वो  'चकदा एक्सप्रेस'  से चार साल बाद फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं। इससे पहले उन्हें 2018 में शाहरुख खान की जीरो में देखा जा चुका है। 

आमिर खान जैसा ट्रांसफॉर्मेशन करना चाहता था ये एक्टर, अस्पताल में होना पड़ा भर्ती

'मैंने पायल है छनकाई' का रीमिक्स सुन भड़के फैन, फाल्गुनी पाठक ने किया ये काम

विवादों में हैं Chhello Show, FWICE बोला- 'ऑस्कर्स के लिए चुनाव गलत'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -