विवादों में हैं Chhello Show, FWICE बोला- 'ऑस्कर्स के लिए चुनाव गलत'
विवादों में हैं Chhello Show, FWICE बोला- 'ऑस्कर्स के लिए चुनाव गलत'
Share:

पान नलिन की फिल्म Chhello Show विवादों में आ गई है। जी दरअसल साल 2023 के ऑस्कर्स के लिए फिल्म को भारत की ऑफिशियल एंट्री चुना गया है। हालाँकि अब फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉईज (FWICE) ने इसका विरोध किया है। जी दरअसल FWICE का यह कहना है कि यह मूवी भारतीय फिल्म नहीं है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म के सिलेक्शन का तरीका सही नहीं और जूरी को ही डिजॉल्व कर देना चाहिए।

आप सभी को यह भी बता दें कि छेलो शो के चुने जाने का अनाउंसमेंट Film Federation of India (FFI) ने किया था और इसका इंग्लिश टाइटल Last Film Show है। यह फिल्म भारत में 14 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। हाल ही में FWICE के अध्यक्ष ने कहा, ''यह भारतीय फिल्म नहीं है साथ ही सिलेक्शन का प्रॉसेस भी गलत था। RRR और द कश्मीर फाइल्स जैसी कई फिल्में थीं लेकिन जूरी ने विदेशी फिल्म चुन ली, जिसे सिद्धार्थ रॉय कपूर ने खरीदा है।''

इसके अलावा FWICE के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने यह भी कहा, ''हम चाहते हैं कि फिल्म का चुनाव फिर से हो और समय जो जूरी है उसे भंग कर दिया जाए। उनमें से आधे लोग तो यहां कई साल से हैं और उनमें से ज्यादातर फिल्में देखते नहीं और वोटिंग कर दी। अगर Last Film Show ऑस्कर्स के लिए भेज दी गई तो भारत पर खराब असर पड़ेगा। इस इंडस्ट्री को बड़ी मात्रा में फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है।' इसके अलावा उन्होंने कहा कि, 'वे इन्फॉर्मेशन ऐंड ब्रॉडकास्टिंग मिनिस्टर अनुराग ठाकुर को भी इस बारे में लिखेंगे।'

दूसरी तरफ Chhello Show के चुने जाने के बाद फिल्ममेकर अशोक पंडित ने भी इसके कॉपी होने का दावा किया था। जी दरअसल अशोक पंडित ने छेलो शो और सिनेमा पैराडाइसो के पोस्टर शेयर करके लिखा था कि, 'Chhello Show, Cinema Paradiso की कॉपी है।' उन्होंने कहा था कि, 'FFI ने फिल्म चुनने में फिर गलती कर दी। बेसिक रूल ओरिजिनैलिटी होता है जिसे अनदेखा किया गया, कॉपी होने की वजह से फिल्म रिजेक्ट हो जाएगी।'

अपने क्लीवेज दिखाती नजर आईं जाह्नवी कपूर, टाइट ड्रेस में ढाया कहर

National Cinema Day पर 'ब्रह्मास्त्र' को हुआ बंपर फायदा

ब्रह्मास्त्र के लिए रणबीर ने नहीं ली फीस, खुद किया खुलासा!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -