सीनियर ऑफिसरों के बर्ताव से रुष्ट होकर 50 हजार पुलिसकर्मी जा सकते है हड़ताल पर
सीनियर ऑफिसरों के बर्ताव से रुष्ट होकर 50 हजार पुलिसकर्मी जा सकते है हड़ताल पर
Share:

बेंगलुरु : कर्नाटक के लगभग 50 हजार पुलिस कर्मी एक साथ हड़ताल पर जा सकते है। ये कांस्टेबल सीनियर अधिकारियों के खराब बर्ताव, कम सैलरी और छुट्टी नहीं मिलने के कारण दुखी है। राज्य सरकार का कहना है कि इनकी छुट्टी पर जाने की उम्मीद नहीं है और यदि कोई ऐसा करता है, तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इतना ही नहीं उन्हें सरकारी आवास खाली करना पड़ सकता है। इन कास्टेबल का कहना है कि इन्हें 12 से 15 घंटे ड्यूटी करनी पड़ती है। इसे घटाकर 8 घंटे की जाए और सप्ताह में एक दिन छुट्टी दी जाए। साथ ही सैलरी भत्ता में भी इजाफा किया जाए। इस बाबत कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने शुक्रवार को कहा कि जो पुलिसकर्मी हड़ताल पर जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

उन्हें सरकारी क्वार्टर खाली करना पड़ेगा। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिसकर्मी बहकावे में आकर हड़ताल नहीं करेंगे। लेकिन फिर भी एहतियातन केंद्र से 13 कंपनियों की डिमांड की गई है। सिविल डिफेन्स, ट्रैफिक वार्डेंस के साथ गार्ड्स को तैयार रहने के लिए कहा गया है। अकेले बेंगलुरु में 7,000 होम गार्ड्स की तैनाती की जा रही है।

इससे पहले राज्य के डीसीपी और उनसे ऊपर के सभी अफसरों को पुलिस कांस्‍टेबलों से बातचीत कर समझाने-बुझाने की हिदायत दी गई थी। होम मिनिस्टर ने कहा कि बाहरी लोगों द्वारा पुलिस विभाग में अस्थिरता फैलाने की कोशिश की जा रही है। सामूहिक छुट्टी पर पुलिसकर्मियों के जाने से पहले गुरुवार को सरकार की तरफ से एलान किया गया था कि विरोध को लीड करने वाले एसोसिएशन के प्रमुख को गिरफ्तार कर लिया गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -