कई फिल्मों में आए नजर लेकिन 'सज्जन सिंह' बनकर मिली बड़ी पहचान
कई फिल्मों में आए नजर लेकिन 'सज्जन सिंह' बनकर मिली बड़ी पहचान
Share:

टीवी के जाने माने मशहूर ठाकुर सज्जन सिंह उर्फ अनुपम श्याम ने कई वर्षों से फिल्म इंडस्ट्री में काम किया हैं। आज अनुपम श्याम का जन्मदिन है। अनुपम श्याम का जन्म 20 सितंबर 1957 को यूपी के प्रतापगढ़ में हुआ था। वही आज भले अनुपम श्याम हमारे बीच ना रहे हो लेकिन फैंस के दिलों में वे आज भी ज़िंदा है। अनुपम श्याम सिनेमा जगत के ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने सालों से इस इंडस्ट्री में काम किया हैं। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया किन्तु पहचान उन्हें टीवी से ही मिली। अनुपम श्याम ने अपनी स्कूली शिक्षा प्रतापगढ़ से ही प्राप्त की। तत्पश्चात, उन्होंने अवध विश्वविद्यालय से कॉलेज की पढ़ाई की तथा लखनऊ के भारतेन्दु नाट्य अकादमी से थियेटर की पढ़ाई की। इतना ही नहीं इसके पश्चात् वो दिल्ली के श्रीराम सेन्टर रंगमंडल में काम करने लगे। और देखते ही देखते अभिनय का सपना लिए मुंबई चले गए।

अनुपम श्याम का फिल्मी सफर अंतर्राष्ट्रीय फिल्म से आरम्भ हुआ था। उन्होंने सबसे पहले 'लिटिल बुद्धा' नाम की फिल्म में काम किया था। तत्पश्चात, उन्होंने शेखर कपूर की फिल्म 'बैंडिट क्वीन' साइन की। फिर उनका फिल्मी सफर निकल पड़ा। हालांकि फिल्मों से उन्हें खासी पहचान नहीं प्राप्त हो सकी। अनुपम के लुक्स और उनकी आंखों के कारण उन्हें गुंडे और बदमाशों की ही भूमिका मिला करती थी। उन्होंने कई फिल्मों में छोटी-बड़ी भूमिका निभाई।

वही अनुपम श्याम को पहचान मिली वर्ष 2009 में आए धारावाहिक 'मन की आवाज प्रतिज्ञा' से। इस सीरियल में उनकी भूमिका का नाम ठाकुर सज्जन सिंह था। ये भूमिका इतनी मशहूर हुई कि अनुपम श्याम का दूसरा नाम ही ठाकुर सज्जन सिंह पड़ गया। हालांकि इस धारावाहिक में भी उन्होंने नकारात्मक भूमिका ही निभाई थी। 

सुनील ग्रोवर संग मशहूर बिजनेसमैन अशनीर ने शेयर की तस्वीर, आखिर क्यों हो रही वायरल?

'तुमनें शो का नाम डुबा दिया...', इस वजह से कंटेस्टेंट पर भड़के रोहित शेट्टी

'तारक मेहता...' शो छोड़कर जाने वाले स्टार्स को लेकर आया मोदी का बड़ा बयान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -