बेटी संग कोलकाता की सड़कों पर घूमती नजर आई अनुष्का शर्मा
बेटी संग कोलकाता की सड़कों पर घूमती नजर आई अनुष्का शर्मा
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) लगभग 4 वर्षों से फिल्मों से दूर हैं। इस के चलते अनुष्का ने अपना पूरा समय बेटी वमिका को दिया। मगर अब 4 वर्ष पश्चात् अनुष्का शर्मा फिर से फिल्मों में कमबैक कर रही हैं। इस फिल्म की शूटिंग के चलते अनुष्का कई जगह गईं। वहीं फिल्म के एक बड़े हिस्से की शूटिंग कोलकाता में हुई। शूटिंग के चलते व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर अनुष्का शर्मा अपनी बेटी वमिका के साथ कोलकाता घू्मने निकलीं। अनुष्का ने घूमने की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है जिसमें अनुष्का बेटी वमिका को गोद में लिए हुए दिखाई दी।

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने कोलकाता में बेटी वमिका (Vamika) के साथ कालीघाट मंदिर के दर्शन किए। इसके साथ ही हुगली नदी के सामने खड़े होकर ईश्वर से आशीर्वाद मांगा। इतना ही नहीं अनुष्का ने कोलकाता के लोकप्रिय लजीज व्यंजन का लुत्फ भी भरपूर उठाया। जिनकी तस्वीरें अनुष्का ने इंस्टाग्राम के ऑफिशियल अकाउंट पर शेयर की है। इन फोटोज में अनुष्का सलवार सूट पहने दिखाई दी तो वहीं वमिका छोटे कपड़े पहने नजर आई। इन फोटोज में अनुष्का ने कचौड़ी, रसगुल्ला समेत चाट फूड्स की तस्वीर है।
 
अनुष्का शर्मा फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' से बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। अंतिम बार अनुष्का वर्ष 2018 में आई 'जीरो' फिल्म में दिखाई दी थीं। इस फिल्म में अनुष्का के अतिरिक्त शाहरुख खान और कैटरीना कैफ भी थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ विशेष कमाल नहीं दिखा पाई। ऐसे में अनुष्का की इस आगामी फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। इस फिल्म में झूलन गोस्वामी की भूमिका के उस पहलू को दिखाया गया है जब महिलाओं के लिए खेल के बारे में सोचना कठिन था। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

रणवीर-टाइगर की फिल्म से डरी कैटरीना, जानिए क्या है वजह

2024 लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर कंगना रनौत ने दिया बड़ा बयान, AAP को लेकर कही ये बात

ठुमकेश्वरी गाने में श्रद्धा ने मारी एंट्री, फैंस ने लगाया नई फिल्म का अनुमान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -