सुपरस्टार के साथ अनुष्का ने की थी पहली फिल्म, अब बन चुकीं हैं फिल्म निर्माता
सुपरस्टार के साथ अनुष्का ने की थी पहली फिल्म, अब बन चुकीं हैं फिल्म निर्माता
Share:

अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की मशहूर अदाकरा हैं और आज उनका जन्मदिन है। आज अनुष्का अपना 33वां जन्मदिन मना रहीं हैं। अनुष्का एक फिल्म निर्माता भी हैं। आज अनुष्का ने अपने दम पर हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाया है और वह जाना पहचाना नाम बन चुकीं हैं।करियर के शुरूआती दिनों में अनुष्का ने माॅडलिंग की और उसके बाद उन्हें यशराज बैनर की तरफ से एक साथ तीन फिल्मों के लिए ऑफर आया। उन्होंने तीनो फिल्मों को हाँ कर दिया और उसके बाद वह आगे निकल पड़ी। फिल्म ‘जब तक है जान’ के लिए अदाकारा को फिल्मफेयर अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था। आपको हम यह भी बता दें कि अनुष्का शर्मा का जन्म उत्तर प्रदेश के अयोध्या में कर्नल अजय कुमार शर्मा और आशिमा शर्मा के घर में हुआ था।

अनुष्का के एक बड़े भाई भी हैं जिनका नाम कारनेश है। अनुष्का ने शुरूआती पढ़ाई आर्मी स्कूल से की और इसके बाद उन्होंने माउंट कैरमल काॅलेज, बैंगलोर से कला में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। अनुष्का शुरू से मॉडलिंग करना चाहती थी और इसी के चलते वह मुंबई चली आईं। आप सभी ने सबसे पहले अनुष्का शर्मा को फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ में देखा होगा । इस फिल्म में वह शाहरुख़ खान संग नजर आईं और यह फिल्म अच्छी रही। इस फिल्म के बाद उन्होंने शाहिद कपूर के साथ काम किया और उनकी फिल्म का नाम था 'बदमाश कंपनी'। यह फिल्म हिट रही।

इस फिल्म के बाद अनुष्का रणवीर सिंह के साथ ‘बैंड बाजा बारात’ में नजर आईं और इसमें भी उनकी अदाकारी को लोगों ने सराहा। इसके बाद अनुष्का की गाड़ी चल पड़ी और उन्होंने एक से बढ़कर एक फ़िल्में दी। उनकी प्रमुख फिल्‍में पीके, जब तक है जान, एनएच 10, बॉम्‍बे बेलवेट दिल धड़कने दो, सुल्‍तान, सूई धागा, संजू, और ऐ दिल है मुश्किल आदि हैं। निजी जीवन के बारे में बात करें तो अनुष्का ने साल 2017 में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्‍तान विराट कोहली से शादी की है और अब दोनों की एक बेटी है जिसका नाम वामिका है।

पिता को याद कर भावुक हुई बेटी रिद्धिमा, पोस्ट की तस्वीर

मिसाल: जावेद खान ने पत्नी के गहने बेच ऑटो को बनाया एंबुलेंस, अब कर रहे लोगों की सेवा

कुणाल कोहली ने कहा- "रामयुग' में राम की कहानी का प्रसार करने से..."

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -