पिता को याद कर भावुक हुई बेटी रिद्धिमा, पोस्ट की तस्वीर
पिता को याद कर भावुक हुई बेटी रिद्धिमा, पोस्ट की तस्वीर
Share:

बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की आज पहली डेथ एनिवर्सरी है। आज ही के दिन 2020 में ऋषि कपूर ने कैंसर के साथ अपनी जंग का अंत करते हुए इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा बोल चुके है। ल्यूकेमिया से पीड़ित ऋषि कपूर का अमेरिका में लंबे वक़्त तक ट्रीटमेंट चला जिसके  उपरांत वो भारत लौट आए। ऋषि कपूर के देहांत की खबर मानों फिल्म जगत के लिए गहरा धक्का साबित हुई।

आज उनकी डेथ एनिवर्सरी के अवसर पर लोग उन्हें नम आंखों से याद कर रहे हैं तथा उनकी लिगेसी के लिए उन्हें सम्मानपूर्वक अपनी श्रद्धांजलि और शोक व्यक्त कर रहे है। आज अपने पिता को याद करते हुए बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल शेयर कर लिखा है। रिद्धिमा ने पापा ऋषि संग अपनी यादगार फोटोज को शेयर करते हुए लिखा, "काश मैं आपको एक बार मुश्क कहता हुआ सुन सकती थी।' 'जब तक हम फिर मिलेंगे, हम आपको हमेशा याद करते रहने वाले है। हम अब भी आपके बारे में बात कर रहे हैं, आप भूले नहीं गए हो और ना ही भूलेंगे।"

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिद्धिमा ने आगे लिखा, "हम आपको अपने दिल के करीब रखते हैं और आप वहीं रहेंगे ताकि आप हमारे साथ चलेंगे और हमारी जिंदगियों में हमें रास्ता दिखने वाले है।" हम बता दें कि जब ऋषि कपूर न्यूयॉर्क में अपना ट्रीटमेंट करा रहे थे तब उनका हाल जानने शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट सहित कई सारे सितारे उनके पास पहुंचे थे। उस बीच ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर उनकी देखभाल कर रही थी।

 

कुणाल कोहली ने कहा- "रामयुग' में राम की कहानी का प्रसार करने से..."

पति की पहली पुण्यतिथि पर नीतू कपूर ने शेयर की इमोशनल पोस्ट

ओटीटी पर रिलीज होगी अक्षय कुमार की फिल्म 'बेल बॉटम'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -