स्विमिंग पूल में 'पानी -पानी हो गई' अनुषा दांडेकर, वायरल हो रहा वीडियो
स्विमिंग पूल में 'पानी -पानी हो गई' अनुषा दांडेकर, वायरल हो रहा वीडियो
Share:

मशहूर वीजे और मॉडल अनुषा दांडेकर आजकल सोशल मीडिया पर अपनी नयी-नयी तस्वीरों से लोगों को मदहोश कर रहीं हैं। जी दरअसल इन दिनों अनुषा अपनी कई तस्वीरें और वीडियो शेयर कर फैंस को हैरान कर रहीं हैं। आप सभी को बता दें कि इन दिनों अनुषा स्विमिंग पूल में बिकिनी पहन आग लगा रही हैं और हर दिन उनके नए फोटोज और वीडियो सामने आ रहे हैं। अब हाल ही में अपना एक वीडियो उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है जो आप देख सकते हैं। अनुषा के इस वीडियो को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। आप देख सकते हैं इस वीडियो में अनुषा स्विमिंग पूल में अपनी अदाओं के जलवे बिखेर रही हैं। इस वीडियो में अनुषा बिकिनी पहनकर स्विमिंग पूल में डुबकियां लगा रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anusha Dandekar (@vjanusha)

अब इस समय अनुषा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आप देख सकते हैं अपने इस बेहतरीन वीडियो को शेयर करते हुए अनुषा ने कैप्शन में लिखा है, 'मैं पानी- पानी हो गई।' इस वीडियो में अनुषा पर्पल रंग की बिकिनी पहनी हुई नजर आ रही हैं। वैसे आप सुन सकते हैं इस वीडियो के बैकग्राउंड में बादशाह और आस्था गिल का गाना 'पानी- पानी हो गई' बज रहा है। इस वीडियो को अनुषा के फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट में अदाकारा की तारीफों के पूल बांधते नजर आ रहे हैं।

आपको हम यह भी बता दें कि अनुषा दांडेकर अक्सर अपनी कई ग्लैमरस और ब्यूटीफुल तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इसी के कारण वह हमेशा सुर्खियों में भी बनी रहती हैं। वैसे अनुषा दांडेकर बीते दिनों भी खूब सुर्ख़ियों में रहीं थीं। जी दरअसल उनका हाल ही में करण कुंद्रा के साथ ब्रेकअप हुआ है। वहीं ब्रेकअप के बाद दोनों ने ही एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। अनुषा और करण ने करीब छह साल तक एक दूसरे को डेट किया और अब अलग हो गए।

सामने आया 'खतरों के खिलाडी 11' का नया प्रोमो, रोती चिल्लाती नजर आईं श्वेता तिवारी

हम साबित करना चाहते थे कि हम ODI क्रिकेट खेल सकते हैं...', 1983 को याद कर बोले कपिल देव

चंद दिनों की राहत के बाद फिर भड़की पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आग, जानिए क्या है नया भाव?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -