अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को लेकर अनुराग कश्यप ने कही ये बड़ी बात
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को लेकर अनुराग कश्यप ने कही ये बड़ी बात
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप की फिल्म हड्डी रिलीज होने वाली है जिसका प्रमोशन वह खूब जोर-शोर से कर रहे हैं। इसके लिए वह जमकर इंटरव्यूज दे रहे हैं। अब इसी एक इंटरव्यू के चलते अनुराग ने बताया कि कैसे ना केवल फिल्म जगत बल्कि क्रिकेट इंडस्ट्री के लोगों को सरलता से टारगेट किया जाता है। अनुराग ने अनुष्का शर्मा एवं विराट कोहली को लेकर भी इस के चलते चर्चा की। उन्होंने इस बारे में भी बोला कि कैसे विराट की परफॉर्मेंस जब खराब होती है तो अनुष्का को इसमे घसीटा जाता है। अनुराग ने इसके पीछे का कारण भी बताया है कि आखिर ऐसा क्यों होता है।

अनुराग ने कहा, ना केवल बॉलीवुड बल्कि क्रिकेटर्स को भी टारगेट किया जाता है। क्रिकेटर्स को जमकर लताड़ा जाता है। यदि विराट सेंचुरी नहीं बनाते तो लोग उनके पीछे पड़ जाते हैं। वह इसमें अनुष्का को भी घसीट लेते हैं। जिस चीज को अधिक सेलिब्रेट किया जाता है उसे सबसे अधिक खराब भी किया जाता है। चाहे सिनेमा हो, क्रिकेट या फिर राजनीति।

अनुराग ने कहा कि भारत में हर कोई अपनी राय अवश्य देते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि वे सब चीजों में एक्सपर्ट हैं। सबको लगता है कि वह जानते हैं कि किसे कैप्टन बनाना चाहिए, किसे फिल्म स्टार होना चाहिए तथा किसे पीएम होना चाहिए। आगे अनुराग ने कहा कि जो ऊंचा उड़ते हैं न उन्हें हम नीचे ले आते हैं, उन्हें नहीं जो दिखते ही नहीं हैं। तो इसमे एकता की कोई बात नहीं है। बॉलीवुड में भी सबका अपना अपना पक्ष होता है। मगर इसके बावजूद सब साथ में बैठकर बात करते हैं।

इस बात पर करीना कपूर को आता है बहुत गुस्सा, खुद किया खुलासा

ईशा देओल नहीं चाहतीं राजनीति में जाए कंगना रनौत, जानिए क्यों?

फैन ने पूछा पर्सनल सवाल तो भड़की तमन्ना भाटिया, दिया मुहतोड़ जवाब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -