अनुपम खेर ने शेयर किया 'कम बजट वाले देसी हैरी पॉर्टर' का वीडियो, फैंस कर रहे कमेंट्स
अनुपम खेर ने शेयर किया 'कम बजट वाले देसी हैरी पॉर्टर' का वीडियो, फैंस कर रहे कमेंट्स
Share:

एक्टर अनुपम खेर को हमेशा ही सोशल मीडिया पर सक्रिय देखा जाता है। वह अपना गुस्सा निकालने से लेकर मजेदार पोस्ट करने तक के लिए सुर्ख़ियों में रहते हैं। आप जानते ही होंगे वह लगातार कुछ ना कुछ पोस्ट कर अपने फैन्स को एंटरटेन करते रहते हैं। अब इसी क्रम में उन्होंने एक बार फिर से एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर लोग हंसने के लिए मजबूर हो रहे हैं। इस समय सभी वीडियो को शेयर कर रहे हैं। आप देख सकते हैं इस वीडियो में एक युवक है जो अपनी स्कूटी पर कहीं जा रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

वहीं इस दौरान जो हैरान कर देने वाली बात है वह यह है कि वह युवक एक झाड़ू के ऊपर बैठा हुआ है। इसी वीडियो को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा है- 'Indian Low Budget #HarryPotter !!' अब अनुपम के इस कैप्शन को देखने के बाद लोग तेजी से अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वैसे एक यूजर ने लिखा है- 'ये वीडियो देखने के बाद Hogwarts पक्का बंद हो जाएगा।'

वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- 'आपकी वजह से ये हैरी पॉर्टर अब फेमस हो गया।' काम के बारे में बात करें तो जल्द ही अनुपम खेर की नई बुक आई है। जी दरअसल उन्होंने लॉकडाउन के दौरान ही 'योर बेस्ट डे इज टुडे' नाम की एक किताब लिख डाली है जो जल्द ही आने वाली है। यह किताब कोरोना काल में हुए संघर्षों के ऊपर लिखी गई है। वैसे आपको याद हो तो अनुपम उस समय भी चर्चाओं में रहे थे जब उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से युवाओं को समझाने के लिए कई मोटिवेशनल वीडियोज बनाए थे।

PETA ने इन दो मशहूर हस्तियों को चुना हॉटेस्ट वेजिटेरियन

भूमि पेडनेकर को मिला वैश्विक सम्मान, जल्द बनेंगी इस पहल का हिस्सा

रिपोर्टर ने गलत बोल दिया कियारा का नाम, भड़की एक्ट्रेस बोली- 'आपने कायरा कहा।।।'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -