PETA ने इन दो मशहूर हस्तियों को चुना हॉटेस्ट वेजिटेरियन
PETA ने इन दो मशहूर हस्तियों को चुना हॉटेस्ट वेजिटेरियन
Share:

इन दिनों इंडस्ट्री के कई स्टार्स हैं जो अपने अच्छे कामों के लिए देश-विदेश में पहचान बना रहे हैं। केवल यही नहीं बल्कि अब तक उन्हें कई तरह के सम्मान भी मिल चुके हैं। वैसे इसी क्रम में एक्टर सोनू सूद को एक और अवॉर्ड से नवाजा गया है। मिली जानकारी के मुताबिक जानवरों के लिए सराहनीय काम करने वाली संस्था PETA ने इस साल के लिए दो नए हॉटेस्ट वेजिटेरियन चुने हैं। इस लिस्ट में पहला नाम सोनू सूद का है। वहीं दूसरा नाम है जानी-मानी अदाकारा श्रद्धा कपूर का।

जी हाँ, पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल (पेटा) ने सोनू सूद और श्रद्धा कपूर को को साल 2020 के लिए हॉटेस्ट वेजिटेरियन चुना है। आप सभी को हम यह भी बता दें कि असल जिंदगी में हीरो बने सोनू सूद ने पेटा के 'प्रो वेजिटेरियन प्रिंट इंडिया कैंपेन' और 'हग अ वेजिटेरियन डे' में हिस्सा लिया था। इसी के साथ उन्होंने सोशल मीडिया पर एक मुहिम को भी बढ़ावा दिया था जिसमें फास्टफूड आउटलेट चेन कंपनी मैकडॉनल्ड्स से कहा गया कि वे अपने मेन्यू में वीगन बर्गर को बढ़ावा दें। वहीं अगर आपको याद हो तो सोनू सूद ने एक बार कबूतर की जान भी बचाई थी। इतने अच्छे कामों को करने वाले सोनू सूद अब हॉटेस्ट वेजिटेरियन बन चुके हैं।

अब बात करें श्रद्धा कपूर के बारे में तो उन्होंने पेटा कुक बुक से प्रेरणा लेकर ही नॉनवेज खाना छोड़ दिया था। आजकल श्रद्धा कपूर हमेशा जानवरों को बचाने के बारे में बात करती नजर आती हैं। हाल ही में पेटा का कहना है, 'जब भी यह दो स्टार्स खाना खाने बैठते हैं तो दुनिया मे बदलाव लाने की कोशिश करते हैं। हम दोनों ही हस्तियों के सम्मान करते है।' आप सभी को जानकारी के लिए हम यह भी बता दें कि यह अवार्ड जीतने वाले लोगों में पीएम मोदी, अमिताभ बच्चन, रेखा, अनुष्का शर्मा, सुनील छेत्री, कंगना रनौत, शाहिद कपूर, कार्तिक आर्यन, विद्युत जामवाल और मानुषी छिल्लर का नाम भी शामिल है।

केंद्रीय कैबिनेट ने पूर्वोत्तर क्षेत्र विद्युत प्रणाली सुधार परियोजना के संशोधित लागत अनुमान को दी मंजूरी

जम्मू कश्मीर: सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेर, एक गिरफ्तार

नए बॉयफ्रेंड को किस करती नजर आईं कृष्णा श्रॉफ, EX ने किया यह कमेंट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -