मशहूर अभिनेत्रियों की मेकअप आर्टिस्ट ने किया था इवांका को तैयार
मशहूर अभिनेत्रियों की मेकअप आर्टिस्ट ने किया था इवांका को तैयार
Share:

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बीते दिनों भारत दौरे पर थे और इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी, उनकी बेटी और उनके दामाद भी आए थे। वहीं आप जानते ही होंगे उनकी पत्नी का नाम मेलानिया और बेटी का नाम इवांका है जो दोनों भारत आई थीं। ऐसे में भारत आने के बाद इवांका ने खूब सुर्खियां हांसिल की। जी दरअसल इवांका बेहद खूबसूरत हैं और इसी के साथ ही भारत में उनके फैशन सेंस को लोग बहुत सराह रहे हैं। आप सभी को बता दें कि अब खुलासा हुआ है कि उनका भारत में दिखा फैशन किसने किया था।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anu kaushik (@kaushikanu) on

जी दरअसल इस दौरान इवांका ने अपना हेयर स्टाइल किसी और से नहीं बल्कि बॉलीवुड की पॉपुलर मेकअप आर्टिस्ट अनु कौशिक से करवाया था। आप जानते ही होंगे अनु कौशिक एक बेहतरीन मेकअप आर्टिस्ट हैं और उन्होंने हाल ही में इवांका के साथ सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर की है। इस फोटो को पोस्ट कर उन्होंने बताया कि इवांका का हेयर स्टाइल करते हुए वह बहुत गर्व महसूस कर रही हैं। आप सभी देख सकते हैं इवांका का हेयर स्टाइल बहुत सिंपल और खूबसूरत दिखाई दे रहा है।

वहीं अनु कौशिक ने अब तक प्रियंका चोपड़ा, ऐश्वर्या राय और करीना कपूर जैसे कई सेलेब्स का मेकअप किया है और वह एक बेहतरीन आर्टिस्ट हैं। वहीं इवांका ने हैदराबाद में जो आउटफिट पहना था उसे अनीता डोंगरे ने डिजाइन किया था और इवांका ने व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी थी। बात करें अनीता की तो वह बॉलीवुड की फेमस फैशन डिजाइनर हैं।

निर्देशक जगन शक्ति की तबीयत में आया सुधार, इस अभिनेता की वजह से हुआ ऐसा

समंदर किनारे अपनी शादी का रिसेप्शन देगा बॉलीवुड का यह मशहूर कपल

अपनी छोटी फैन को देखते ही सलमान खान ने किया किस, वीडियो ने लूटा फैंस का दिल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -