'5 राज्यों से भाजपा की विदाई का उद्घोष..', चुनावी तारीखों के ऐलान पर कांग्रेस सुप्रीमो मल्लिकार्जुन खड़गे का दावा
'5 राज्यों से भाजपा की विदाई का उद्घोष..', चुनावी तारीखों के ऐलान पर कांग्रेस सुप्रीमो मल्लिकार्जुन खड़गे का दावा
Share:

नई दिल्ली: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा पर कटाक्ष किया है।   उन्होंने दावा किया है कि अब भाजपा और उसके सहयोगियों की "विदाई" का समय आ गया है। खड़गे ने इस बात पर जोर दिया कि सामाजिक न्याय, लोक कल्याण और प्रगतिशील विकास छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में आगामी चुनावों में कांग्रेस पार्टी के अभियान की आधारशिला होंगे।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा कि, '5 राज्यों के चुनावों की घोषणा के साथ भाजपा और उसके साथियों की विदाई का भी उद्घोष हो गया है। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में कांग्रेस पार्टी मज़बूती के साथ जनता के पास जाएगी। जन-कल्याण, सामाजिक न्याय और प्रगतिशील विकास ही कांग्रेस पार्टी की गारन्टी है।' 

बता दें कि, आज चुनाव आयोग ने पाँचों राज्यों के लिए चुनावी कार्यक्रम घोषित कर दिया है। चुनाव आयोग के अनुसार, मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होगा, वहीं छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। राजस्थान में 23 नवंबर को मतदान होगा और तेलंगाना में 30 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में 7 नवंबर को एक ही चरण में चुनाव का आयोजन होगा। सभी राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना 3 दिसंबर को होगी और उसी दिन नतीजे जारी किए जाएंगे। 

आगामी विधानसभा चुनाव सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), मुख्य विपक्षी कांग्रेस और क्षेत्रीय दलों सहित सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के लिए एक बड़ी परीक्षा होगी। पांच में से दो राज्यों - राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सत्ता में है, जबकि मध्य प्रदेश में भाजपा सत्तारूढ़ पार्टी है। केसीआर के नेतृत्व वाली भारत राष्ट्र समिति (BRS) तेलंगाना में सत्ता में है, और मिज़ो नेशनल फ्रंट (MNF) मिजोरम में सत्ता में है।

MP में लागू हुई आचार संहिता, यहाँ जानिए नामांकन से लेकर हर जरुरी सवाल के जवाब

5 राज्यों के चुनावी कार्यक्रम का हुआ ऐलान, जानिए आपके राज्य में कब है मतदान

इंदौर में डेंगू का कहर, 243 पर पहुंचा आंकड़ा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -