MP में लागू हुई आचार संहिता, यहाँ जानिए नामांकन से लेकर हर जरुरी सवाल के जवाब
MP में लागू हुई आचार संहिता, यहाँ जानिए नामांकन से लेकर हर जरुरी सवाल के जवाब
Share:

भोपाल: मध्यप्रदेश में चुनाव आयोग ने दिनांक का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही राज्य में आचार संहिता लागू हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दिनांकों का ऐलान किया है। आयोग की ओर से चुनाव को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। पूरे मध्य प्रदेश में 5 करोड़ 61 लाख 36, 239 वोटर हैं। वोट ईवीएम से डाले जाएंगे। इसके साथ ही संवेदनशीलों स्थानों पर केंद्रीय बलों की तैनाती की जाएगी। मध्यप्रदेश में विधानसभा का कार्यकाल 6 जनवरी 2024 को समाप्त हो रहा है। राज्य में कुल 230 विधानसभा की सीटें हैं। चुनाव आयोग ने कहा कि एक चरण में चुनाव होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि मध्यप्रदेश में 148 सामान्य, 35 एससी और 47 सीटें एसटी के लिए हैं। इसके साथ ही राज्य में 5.6 करोड़ मतदाता हैं। वहीं, मध्यप्रदेश में आदिवासी समुदाय के सहरिया, बैगा जनजाति के मतदाता बढ़े हैं। साथ ही प्रदेश में 60 लाख नए मतदाता इस बार सम्मिलित हो रहे हैं। ये सभी 18 प्लस के हैं। पांचों प्रदेशों में 2900 यंग कर्मचारी चुनाव को मैनेज करेंगे। मध्यप्रदेश में जेंडर रेसियो बढ़ा है। हम नए मतदाताओं को पोलिंग स्टेशन तक लाने के सारे प्रयास कर रहे हैं। 

मध्यप्रदेश में 84, 523 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। शहरी श्रेत्र में 16763 एवं ग्रामीण क्षेत्र में 47760 हैं। इसके साथ ही 15000 मॉडल बूथ बनाए गए हैं। 35000 पोलिंग स्टेशन पर वेब कास्टिंग की सुविधा है। वहीं, मध्यप्रदेश में 5000 पोलिंग बूथों को महिलाएं मैनेज करेंगी। बुजुर्ग मतदाता अपने घर से वोट दे सकते हैं। उन्हें इसके लिए 12 डी फॉर्म भरना होगा। इसके साथ ही इस बार बफर जोन में भी पोलिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश में पिपरिया और मंडला में ऐसे केंद्र बनाए गए हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि यदि हमने इतनी मेहनत की है तो आप भी वोट देने अवश्य आएं। इसके साथ ही चुनाव से संबधित कोई शिकायत है तो सी विजिल के जरिए आप अपनी बात रख सकते हैं। 100 मिनट में आपको सहायता मिलेगी। इसके साथ ही आपराधिक पृष्ठभूमि के प्रत्याशियों को तीन बार अपने क्षेत्र में पेपर के जरिए अपने अपराधों की जानकारी देनी होगी। 

साथ ही राजनीतिक दलों को भी बताना होगा कि उन्हें इनके सिवा कोई उम्मीदवार नहीं मिला है। इसके साथ ही राजनीतिक दलों को अपने चंदे के बारे में जानकारी देने के लिए एक वक़्त तय की गई है। मध्य प्रदेश में 5 प्रदेशों के बॉर्डर पर कुल 315 चेक पोस्ट बनाए गए हैं। ये सभी चुनाव आयोग के निर्देशों के मुताबिक काम करेंगे। साथ ही सभी एजेंसियां समन्वय के साथ काम करेंगी। इसके साथ ही कार्गो मूवमेंट की भी चेकिंग होगी। रेलवे एवं पोस्टल डिपार्टमेंट के माध्यम से भी जांच होगी। ऑबजर्वर प्राइवेट गाड़ियों में नहीं बैठेंगे। मध्य प्रदेश में एक चरण में चुनाव होंगे। चुनाव की अधिसूचना 21 अक्टूबर को जारी होगी। 30 अक्टूबर नामांकन की अंतिम दिनांक है। 31 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 2 नवंबर तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकते हैं। 17 नवंबर को मतदान होंगे। 2 दिसंबर को रिजल्ट आएंगे। चुनाव आयोग ने कहा कि 5 दिसंबर तक चुनाव की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी।

चुनाव में कब क्या तारीख
चुनाव की अधिसूचना 21 अक्टूबर को 230 सीटों पर
नामांकन की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर
नामों की जांच 31 अक्टूबर
नामांकन वापस लेने की तारीख दो नवंबर
वोटिंग की तारीख 17 नवंबर
रिजल्ट 3 दिसंबर
चुनाव की प्रक्रिया समाप्त 5 दिसंबर

5 राज्यों के चुनावी कार्यक्रम का हुआ ऐलान, जानिए आपके राज्य में कब है मतदान

इंदौर में डेंगू का कहर, 243 पर पहुंचा आंकड़ा

बिहार में डूबने से 22 लोगों की मौत, सीएम नितीश ने किया 4-4 लाख मुआवज़े का ऐलान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -