बेबी बंप फ्लांट करते दिखीं अनीता, कभी भी घर आ सकता है नन्हा मेहमान
बेबी बंप फ्लांट करते दिखीं अनीता, कभी भी घर आ सकता है नन्हा मेहमान
Share:

टीवी इंडस्ट्री में अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर होने वाली एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी जल्द ही माँ बनने वाली हैं। जी हाँ, उनके घर में कभी भी नन्हा मेहमान आ सकता है। ऐसे में वह इन दिनों प्रेगनेंसी के दिनों को एन्जॉय कर रहीं हैं। बीते दिनों ही उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ माँ बनने वाली खुशखबरी शेयर की थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anita H Reddy (@anitahassanandani)

ऐसे में अब इन दिनों अनीता और उनके पति रोहित रेड्डी हर पल को एन्जॉय कर रहे हैं। आप इन तस्वीरों में देखकर इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि दोनों कितने खुश हैं। जी दरअसल दोनों लगातार अपनी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। अब हाल ही में अनीता ने ब्लू कलर की ड्रेस में बेबी बंप फ्लांट करते हुए कई तस्वीरें शेयर की हैं जो आकर्षक लग रहीं हैं। इन तस्वीरों में दोनों के बीच का प्यार साफ तौर पर दिखाई दे रहा है।

आपको हम यह भी बता दें कि अनीता और रोहित ने 18 अक्टूबर 2013 में गोवा में शादी की थी और यह दोनों का पहला बच्चा है। वैसे काम के बारे में बात करें तो अनीता ने टीवी सीरियल ‘कभी सौतन कभी सहेली’ में अभिनय कर सभी का दिल जीता था। यह उनका पहला शो था। इस शो के बाद वह फिल्मों में नजर आईं थीं। अनीता हस्सानंदनी का फ़िल्मी डेब्यू तमिल फ़िल्म ‘वरुश्मैलम वसंतम’ से हुआ था और उसके बाद उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘ताल’ से किया था।

सर्वदलीय बैठक से पहले बोले राहुल गाँधी- 'PM बताएंगे मुफ्त टीका कब तक लगाया जाएगा'

हैदराबाद चुनाव: क्या इस बार भाजपा का होगा चारमीनार ? 88 सीटों पर बनाई बढ़त

रिलायंस जियो के ये हैं बेस्ट प्रीपेड प्लान, मिलती है कई सुविधाएं

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -