हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज की मर्सिडीज का शॉकर टूटा, बाल-बाल बचे
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज की मर्सिडीज का शॉकर टूटा, बाल-बाल बचे
Share:

चंडीगढ़ः हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज को लेकर एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल वह बीते सोमवार को एक हादसे में बाल बाल बच गए। बताया जा रहा है बीते सोमवार अंबाला से गुरुग्राम जा रहे कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर उनके सरकारी वाहन का शॉकर टूट गया जिसमें वे बाल बाल बच गए। जी दरअसल ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि, 'उनके सरकारी वाहन मर्सिडीज बेंज 5200 का शॉकर दो टुकड़ों में टूट गया।' अंबाला कैंट के विधायक विज ने समाचार एजेंसी PTI को बताया कि, 'सौभाग्य से, घटना के समय कार धीमी गति से चल रही थी।' अनिल विज ने कहा कि, 'घटना में कोई घायल नहीं हुआ।'

यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरे के बीच रेलिंग तोड़कर गिरी डबल डेकर बस, 1 दर्जन मौत

इसी के साथ उन्होंने बताया कि 'ड्राइवर की तरफ का शॉक एब्जॉर्बर टूट गया। इसके बाद चालक कार को वर्कशॉप ले गया।' इसी के साथ उन्होंने कहा कि घटना के बाद उन्होंने पार्टी नेता घनश्याम सराफ की कार में आगे की यात्रा की। अब अगर राजनीतिक सरगर्मियों की बात करें तो अनिल विज ने बीते सोमवार को छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को राक्षस प्रवृत्ति बताया था। उस दौरान उन्होंने कहा कि, 'हर युग में देवता भी रहे हैं और राक्षस भी।।। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री आज के दौर के राक्षस प्रवृति के महानुभाव हैं, जिन्हें भगवा रंग में भी दोष नजर आता है।'

अनिल विज ने कहा कि, 'जब दिन चढ़ता है तो भगवा होता है, रात्रि होती है तो भगवा होता है। हमारे तिरंगे में भगवे को सबसे ऊपर स्थान दिया गया है।' जी दरअसल, सीएम बघेल ने हिंदू संगठनों पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि, 'रंग किसी की जाति और धर्म को तय नहीं कर सकते। भगवा रंग तो वही पहनता है जो घर, परिवार और समाज को छोड़ कर चला गया हो।'

सुनील शेट्टी ने BSF के नायक भैरों सिंह राठौर को दी श्रद्धांजलि

'हमें US फिल्म सर्टिफिकेशन की जरुरत', 'पठान' विवाद पर बोलीं शबाना आजमी

अन्ना हजारे ने बांधे एकनाथ शिंदे के तारीफों के पूल, इस फैसले को बताया क्रांतिकारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -