अन्ना हजारे ने बांधे एकनाथ शिंदे के तारीफों के पूल, इस फैसले को बताया क्रांतिकारी
अन्ना हजारे ने बांधे एकनाथ शिंदे के तारीफों के पूल, इस फैसले को बताया क्रांतिकारी
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे की सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने दिल खोलकर प्रशंसा की है। उन्होंने शिंदे सरकार के एक निर्णय को क्रांतिकारी बता दिया है। रविवार को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घोषणा की थी कि प्रदेश में जल्द ही लोकायुक्त लाया जाएगा। भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए ये एक महत्वपूर्ण पहल थी तथा अन्ना हजारे भी इसकी लंबे वक़्त से मांग कर रहे थे। अब क्योंकि प्रदेश सरकार ने इस दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं, इसलिए अन्ना हजारे खासा खुश हैं।

उन्होंने कहा है कि मैं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एवं उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को शुक्रिया बोलता हूं क्योंकि उन्होंने लोकायुक्त कानून लाने की घोषणा कर दी है। मैंने उन्हें बताया है कि ये फैसला भ्रष्टाचार से लड़ने में क्रांतिकारी साबित होगा। मैं तो 2018 में रामलीला मैदान में अनशन पर बैठा था, तब के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मुझे लोकायुक्त लाने का वादा किया था। मगर तब कोई फैसला नहीं लिया गया। सरकार बदल गई, उद्धव ठाकरे आए, उन्हें भी मैंने इस बारे में कहा मगर कोई एक्शन नहीं लिया गया।

वैसे रविवार को इस फैसले के बारे में उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा था कि अन्ना हजारे प्रदेश में लोकपाल एक्ट के तर्ज लोकायुक्त चाहते थे। इसी कारण जब हमारी सरकार थी, हमने अन्ना हजारे की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया था। मगर जब प्रदेश में महा विकास अघाड़ी की सरकार बनी, उन्होंने उन सुझावों पर कोई ध्यान नहीं दिया, तब कोई एक्शन नहीं लिया गया। अब जब हम फिर सत्ता में आए हैं तो इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। ये भी खबर दी गई है कि लोकायुक्त में सेवानिवृत्त न्यायाधीशों सहित 5 व्यक्तियों को सम्मिलित किया जाएगा। फडणवीस ने जोर देकर कहा है कि ये बीते 5 महीने में उनकी सरकार द्वारा लिया गया सबसे बड़ा फैसला है। सीएम एकनाथ शिंदे ने भी इस फैसले को काफी महत्वपूर्ण माना है। उन्होंने कहा है कि महाराष्ट्र को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने में ये एक कारगर कदम साबित होने वाला है। इससे सरकारी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता भी आएगी।

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर यह क्या बोल पड़े नकुलनाथ

8 जनवरी को करणी सेना ने विधानसभा को घेरने का किया एलान

कई अहम् मुद्दों को लेकर सिंधिया ने की मीडिया से चर्चा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -