एक बार फिर धमाल मचाएगी बॉलीवुड की ये मशहूर जोड़ी, इस प्रोजेक्ट में साथ आएंगे नजर
एक बार फिर धमाल मचाएगी बॉलीवुड की ये मशहूर जोड़ी, इस प्रोजेक्ट में साथ आएंगे नजर
Share:

बॉलीवुड के मशहूर सुपरस्टार अनिल कपूर एक ऐसे अभिनेता हैं जो अभिनय के साथ साथ अपनी फिटनेस की वजह से भी प्रशंसकों के दिलों में राज करते हैं। अनिल कपूर अपने स्पेशल अंदाज के लिए हमेशा चर्चाओं में रहते हैं। हाल ही में रणवीर सिंह ने अनिल कपूर के साथ की तस्वीर साझा की हैं। दोनों के साथ की तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गई हैं। हाल ही में रणवीर एवं अनिल का एक रियूनियन हुआ है, जिसकी तस्वीर अभिनेता ने सोशल मीडिया पर साझा की हैं। रणवीर सोशल मीडिया पर बहुत सक्रीय रहते हैं, वह आए दिन अपनी तस्वीर आदि प्रशंसकों के लिए साझा करते रहते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

सुपरहिट फिल्म दिल धड़कने दो में रणवीर सिंह तथा अनिल कपूर ऑनस्क्रीन पिता-पुत्र की जोड़ी में दिखाई दिए थे, ऐसे में अब अनुमान लगाए जा रहे हैं कि फिर से दोनों एक साथ काम करने जा रहे हैं। रणवीर द्वारा साझा की गई फोटोज में दोनों अपने शार्प लुक में डैपर दिख रहे हैं अनिल सफेद शर्ट तथा नीले रंग की टाई के साथ सूट में दिखाई दे रहे हैं, वहीं रणवीर हल्के नीले रंग की शर्ट में गहरे नीले रंग के ट्राउजर के साथ दिखाई दे रहे हैं।

तस्वीर को साझा करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा कि आभार जाहिर करने के लिए शब्दों कम लग रहे हैं क्योंकि सिनेमाई जगत से सबसे ज्यादा प्रशंसित अभिनेता साथ हैं। हिंदी फिल्मों के जबरदस्त कलाकार @anilskapoor। आपको बता दें कि ये दोनों सितारें अब किसी फिल्म में नहीं बल्कि एक विज्ञापन में साथ आ रहे हैं। दोनों हेल्थ ओके के लिए साथ कार्य कर रहे हैं। अनिल कपूर तथा एक्टर रणवीर सिंह एक ही फ्रेम में एक साथ आ रहे हैं, अब मुहर लग गई है, ये वे स्वस्थ तथा ऊर्जावान लाइफ स्टाइल के संदेश का समर्थन तथा प्रसार कर रहे हैं।

पत्नी को कैंसर होने पर बोले अनुपम खेर- 'वह हमेशा से फाइटर रही हैं'

सुपरस्टार रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के अवार्ड, जावड़ेकर ने किया ऐलान

कोरोना संक्रमित हुए बॉलीवुड के मशहूर गायक बप्पी लहरी, अस्पताल में हुए एडमिट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -