पति पत्नी का झगड़ा बना अन्य महिला की मौत का कारण, चौका देगी इस केस की सच्चाई
पति पत्नी का झगड़ा बना अन्य महिला की मौत का कारण, चौका देगी इस केस की सच्चाई
Share:

इस बात में कोई भी दो राह नही है कि आज के समय में पति पत्नी के बीच तकरार और झगड़ा न हो यह बात पूरी तरह से आम हो चुकी है। लेकिन कभी-कभी तकरार  बहुत बढ़ जाती है और जिसके बाद यही तकरार आपराधिक रूप भी ले लेती है। ऐसा ही हुआ है ब्राजील के एक कपल के साथ। यहां दोनों के मध्य झगड़े के कारण एक अन्य लड़की की जान चली गई। दोस्तों के साथ बैठे पति की टेबल पर पत्नी ने गोली चला दी और वह गोली सीधे जाकर साथ बैठी युवती को जा लगी। युवती ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। यह पूरा मामला CCTV में कैद हो गया है।

जंहा इस बात का पता चला है कि यह केस ब्राजील के तियांगुआ (Tiangua) का है। गुरुवार को यहां एक कपल के झगड़े ने गंभीर रूप ले लिया। लेकिन 31 वर्षीय डायेन राफेला डी सिल्वा रॉड्रिगेज का पति अपने दोस्तों के साथ एक बार में बैठा था। इसी टेबल पर 26 साल की जाएन बटिस्टा बारो भी थीं। रॉड्रिगेज अचानक अंदर पहुंचीं और टेबल पर गोली बरसाना शुरू कर दी। इस हमले में एक गोली सीधे बारो के सिर में लगी और उसने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया।

इस हमले में एक 24 वर्ष का युवक भी जख्मी हुआ है, जिसका हॉस्पिटल में  उपचार अब भी चल रहा है। कैमरे में नज़र आ रहा है कि रॉड्रिगेज बाइक पर दूसरे व्यक्ति के साथ पहुंचती है। जिसके उपरांत वो हाथ में क्रीम हैंडबैग लेकर बार में दाखिल होती है। वीडियो में नज़र आ रहा है कि गोलीबारी करन के बाद महिला का पति उससे बंदूक छीनने का प्रयास करता है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने कुछ ही वक़्त के उपरांत रॉड्रिगेज को गिरफ्तार कर लिया था। अधिकारियों का कहना है कि संदिग्ध ने गोली इसलिए चलाई क्योंकि वो अपने पति से नाराज थी। कपल के बीच ऐसे बार में जाने को लेकर पहले भी बहस हो चुकी थी। गिरफ्तारी के बाद गोली चलाने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उसने पति की टेबल पर गोली चलाई थी। वो मृतक युवती को जानती भी नहीं है।

अमरुद तोड़ने को लेकर हुआ विवाद, दो लोगों ने शख्स को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

घर से स्कूल जाने के लिए रवाना हुईं 4 छात्राएं, तीन दिन से हैं लापता, खोजबीन में जुटी पुलिस

5 साल बाद टीवी पर होगी इस मशहूर स्टार की वापसी, नजर आएगा अलग अंदाज

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -