लड़के की चाहत में नवजात को जमीन में दफना दिया....
लड़के की चाहत में नवजात को जमीन में दफना दिया....
Share:

पुणे​ : लोग लड़कों की चाहत में न जाने क्या-क्या कर रहे है। कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए सरकार ने तमाम कानून बना रखे है, लेकिन इसके बाद भी लोग निडर की तरह कुकर्म को अंजाम दे रहे है। महाराष्ट्र के बारामती तालुका में इंसान के रुप में एक राक्षस ने अपनी पत्नी का तीन बार प्रेग्नेंसी टेस्ट कराया, इसके बाद भी जब बेटी का जन्म हुआ, तो उसे जिंदा दफना दिया।

इस मामले में महिला ने अपने पति, ससुराल वालों और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। प्रिंयका लोणकर ने बताया कि वो हर बार किसी बहाने से सोनोग्राफी के लइए ले जाता था, लेकिन एक दिन तो हद ही हो गई। प्रियंका के ससुराल वाले और पति ने मिलकर उसकी आंखो पर पट्टी बांध दी और बारामती से दूर ले गए, जहां फिर से उसका सोनोग्राफी किया गया।

24 वर्षीय प्रियंका की शादी 2010 में हुई थी। बकौल प्रियंका 2012 में मैंने एक बच्ची को जन्म दिया। 4 साल तक सब ठीक था, लेकिन पिछले एक साल में तीन बार मेरे पति ने मेरा सोनोग्राफी करवाया। जब उसे पता चलता कि मेरे गर्भ में लड़की है, वो मुझे जबरन अबॉर्शन करवाने ले जाता। मेरे सास-ससुर भी इसमें उनका साथ देते।

मेरे मना करने पर वो मुझे मारते थे। जिस दिन प्रियंका को आंखो पुर पट्टी बांधकर ले जाया गया, उस दिन उसके दूध में कुछ मिला दिया गया था। मना करने पर उसे खूब पीटा गया। इसके दो दिन बाद उसका गर्भपात करा दिया गया, लेकिन बच्ची जिंदा थी। उसे गाड़ी की डिक्की में ले जाकर दफना दिया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 498ए, 323, 313, 504, 506 और 34 के तहत आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

वडगाव निंबालकर पुलिस थाने के असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर सचिन पाटिल ने बताया कि पुलिस ने बहुत ही तत्परता से मामले की गंभीरता को समझा और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताया जाता है कि मामले की छानबीन के लिए दो पुलिस दस्तों को रवाना किया गया है, लेकिन पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी की ऊंची पहुंच के कारण उसके खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -