हिलेरी-ट्रंप दोनों को लेकर अमेरिकी उत्साहित नहीं
हिलेरी-ट्रंप दोनों को लेकर अमेरिकी उत्साहित नहीं
Share:

न्यूयाॅर्क। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की धूम है। हालांकि अब मतदान में कुछ ही समय बाकि है। राष्ट्रपति चुनाव को लेकर अब अंतिम दौर का प्रचार चल रहा है। कुछ स्थानों पर ट्रंप और हिलेरी क्लिंटन दोनों ही अपना प्रचार - प्रसार कर रहे हैं। हालांकि कुछ स्थानों पर इस बात की जानकारी सामने आई है कि ट्रंप और हेलेरी क्लिंटन दोनों से ही अमेरिकी नागरिकों को अधिक उम्मीद नहीं है। इस मामले में जानकारी सामने आई है कि हिलेरी क्लिंटन को 45 और ट्रंप को 42 प्रतिशत वोट मिलने की उम्मीद है।

चुनाव के पहले दोनों को ही पसंद न किया जाना एक चिंता का विषय है। हालांकि माना जा रहा था कि न्यूजर्सी में ट्रंप समर्थक बड़े पैमाने पर हैं मगर इस तरह के सर्वे के सामने आने के बाद फ्लोरिडा में हिलेरी समर्थकों द्वारा रैली को संबोधित किया गया था। उन्होंने लोगों से बड़े पैमाने पर वोटिंग करने की अपील की थी।

ऐसी ही अपील राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी की थी। मगर हिलेरी को कुछ स्थानों पर कम ही समर्थन मिलने की संभावना है। ऐसे में उनके हौंसले डगमगा रहे हैं। गौरतलब है कि दोनों ही नेताओं को अपनी - अपनी कमियों के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है जहां हिलेरी क्लिंटन को ई मेल मामले में आलोचनाऐं झेलना पड़ी हैं वहीं दूसरी ओर ट्रंप को कई तरह के आरोपों का सामना करना पड़ रहा है।

स्वामी के बोल-मिस्त्री के साथ टाटा ने किया अन्..

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -