स्वामी के बोल-मिस्त्री के साथ टाटा ने किया अन्याय
स्वामी के बोल-मिस्त्री के साथ टाटा ने किया अन्याय
Share:

रायपुर : अपने बयानों के कारण सुर्खियों में बने रहने वाले बीजेपी नेता व राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने रतन टाटा को निशाने पर लिया है। स्वामी ने टाटा को न केवल टाटा समूह का सबसे भ्रष्ट चैयरमेन करार दिया है वहीं टाटा पर यह भी आरोप लगाया है कि उन्होंने सायरस मिस्त्री के साथ अन्याय किया। टाटा के अन्याय को मिस्त्री कभी भूल नहीं सकेंगे।

मालूम हो कि बीते दिनों ही सायरस मिस्त्री को टाटा समूह के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। उनके बाद बोर्ड ने टाटा को अंतरिम चैयरमेन का दायित्व सौंपा है। मिस्त्री को हटाने के मामले में स्वामी ने टाटा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि टाटा को मिस्त्री बेहतर अध्यक्ष साबित हो रहे थे, लेकिन यह रतन टाटा को रास नहीं आया और उन्होंने उन्हें हटा दिया।

स्वामी ने टाटा पर और भी आरोप लगाये। गौरतलब है कि स्वामी रायपुर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिये आये थे। मीडियाकर्मियों से चर्चा करते हुये स्वामी ने रतन टाटा को घोटालेबाज बताया और कहा कि मिस्त्री को न्याय दिलाना होगा तथा इसके लिये केन्द्र सरकार को जांच करना चाहिये।

स्वामी बोले हिंदुत्व और राम के बिना नहीं...

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -