बॉलीवुड सितारों ने दी नए साल की शुभकामनाएं, परिवार के साथ दिखे अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड सितारों ने दी नए साल की शुभकामनाएं, परिवार के साथ दिखे अमिताभ बच्चन
Share:

दुनियाभर में नए साल का जश्न धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दौरान चारों ओर खुशी का माहौल है। सभी एक दूसरे के लिए नए साल पर दुआएं मांग रहे हैं और एक दूसरे को शुभकामनाये दे रहे है|  बॉलीवुड सितारों ने भी सोशल मीडिया पर फैंस को इस दिन की शुभकामनाएं दी हैं और नया साल एन्जॉय करने बर्फीली जगहों पर घूमने गए हुए है|

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Happy New Year 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

हिंदी सिनेमा के जाने माने अभिनेता सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने परिवार के सदस्यों के साथ तस्वीर शेयर की है। जिसमें जया बच्चन, नव्या नवेली नंदा, अगस्त्य नंदा और आराध्या बच्चन हैं। अमिताभ ने कैप्शन में लिखा- 'वर्ष नव हर्ष नव जीवन उत्कर्ष नव'। इसके अलावा अभिनेत्री अनुष्का ने न्यू ईयर की शुभकामनाएं देते हुए एक तस्वीर साझा की जिसमें विराट कोहली, सैफ अली खान, करीना कपूर, वरुण धवन और उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल हैं। ये सभी सितारे इन दिनों स्विटजरलैंड में हैं। सारा अली खान ने नए साल की शुभकामनाएं देते हुए कई तस्वीरें साझा की जिसमें वो मंदिर, गुरुद्वारे और चर्च में खड़ी नजर आ रही हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Wishing everyone a joyous, peaceful, auspicious and amazing New Year!   #gratitude #blessed #love #luck #laughter

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने लिखा- 'एक और साल, एक और गिफ्ट, भगवान और सभी लोगों का शुक्रिया।' सोनम कपूर नए साल का जश्न मनाने के लिए इटली के रोम में हैं। उन्होंने पति आनंद आहूजा के साथ लिपलॉक करते हुए वीडियो साझा किया। शाहरुख खान ने अपने सभी फैंस के लिए दुआएं मांगते हुए उन्हें नए साल पर शुभकामनाएं दीं है। सुष्मिता सेन ने ये तस्वीर शेयर की जिसमें उनके ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल और दोनों बेटियां रेने और अलीशा हैं। तापसी पन्नू नए साल का जश्न मनाने के लिए मॉरीशस में हैं।

शाहरुख़ से लेकर प्रीती जिंटा तक ने अपने फैंस को दी नए साल की बधाई

दीपिका ने पंजाबी अंदाज में किया नए साल का स्वागत, जमकर किया भंगड़ा

विरूष्का संग सैफीना और वरुण-नताशा ने किया न्यू ईयर सेलिब्रेशन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -