'चंद्रयान 3' की सफल लैंडिंग पर अमिताभ बच्चन ने कविता पढ़कर अनोखे अंदाज में दी बधाई, देंखे VIDEO
'चंद्रयान 3' की सफल लैंडिंग पर अमिताभ बच्चन ने कविता पढ़कर अनोखे अंदाज में दी बधाई, देंखे VIDEO
Share:

बुधवार को हर जगह बस एक ही एक शब्द गूंज रहा था 'बधाई हो अब चांद हमारा है...'। भारत ने 23 अगस्त को चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग के साथ इतिहास रच दिया है। इस बात को लेकर आज पूरे देश में खुशी की लहर है। इस ऐतिहासिक पल पर बॉलीवुड से लेकर टीवी तक के स्टार्स सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से अपनी खुशी जताने के साथ इसरो को कई सारी शुभकामनाएं दी हैं। ऐसे में अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति 15 के मंच पर इसरो की इस उपलब्धि को सलाम करते हुए एक बेहतरीन कविता पढ़ी।  

कौन बनेगा करोड़पति 15 के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो साझा किया गया है। इस वीडियो में बुधवार यानी 23 अगस्त को कौन बनेगा करोड़पति 15 के मंच पर भी चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग की खुशी स्पष्ट देखी जा सकती है। इस के चलते अमिताभ बच्चन ने अपनी खुशी को कविता के जरिए जताया। उनकी इस कविता के एक-एक शब्द को सुनकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।  

अमिताभ बच्चन अपनी कविता में बोलते हैं, 'ये सजता, संवरता निखरता ये देश, जैसे कोई दुल्हन बदलती हो भेष, ये वादे इरादे ये कसम ये नईं, ये मेहनत, मशक्कत ये खुद पे यकीन, यही है यही है सुनहरा सा भारत, हवा में हुनर है, फिजा में महारत, जमीन को फलक को हुआ तब गुमान, लिखा चांद पर हमने जय हिंदुस्तान, लहर है सहर है ये बदलाव की, वतन के जतन से सजे ख्वाब की, जता दो बता दो कि तुम कम नहीं, विजय का लहराना है परचम यही। जहां तुम खड़े हो वहीं हो शुरू, बना दो तुम भारत को सब का गुरु, अमर वो, अटल वो अमिट दास्तान, जिसके पन्नों पर लिखा हो जय हिंदुस्तान। जय हिंद।' अमिताभ बच्चन के इस कविता को सोशल मीडिया पर प्रशंसक बहुत पसंद कर रहे हैं। 

हिमाचल में मरते-मरते बचा ये मशहूर एक्टर, वीडियो शेयर कर बयां किया दर्द

क्या आपको भी पसंद है मनोरंजन तो आज ही खरीदें 55-इंच का ये स्मार्ट टीवी

अमिताभ बच्चन के डर से बच्चों को पिलवाते थे पोलियो ड्रॉप, जबरदस्त है किस्सादुनिया के 9 ऐसे झरने जहाँ आपको ज़रूर जाना चाहिए

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -